नरसिंहपुर में स्वदेशी जागरण मंच ने मस्क और ट्रंप का पुतला फूंका
नरसिंहपुर के निरंजन चौराहे पर स्वदेशी जागरण मंच ने अमेरिकी इंटरनेट कंपनी के मालिक एलोन मस्क और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का विरोध किया। विरोध स्वरूप मंच की ओर से दोनों का पुतला दहन किया गया।
नरसिंहपुर के निरंजन चौराहे पर स्वदेशी जागरण मंच ने अमेरिकी इंटरनेट कंपनी के मालिक एलोन मस्क और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का विरोध किया। विरोध स्वरूप मंच की ओर से दोनों का पुतला दहन किया गया। इस कार्यक्रम में स्वदेशी जागरण मंच के साथ आम नागरिक भी शामिल रहे।
स्वदेशी जागरण मंच का कहना है कि एलोन मस्क अपनी कंपनी स्टालिन और कुछ निजी उपग्रहों के जरिए भारत में इंटरनेट सेवाएं प्रोवाइड कर रहे हैं। मंच के मुताबिक, एलोन मस्क भारत की जासूसी करना चाहते हैं और ऐसे मौके की तलाश में हैं, जब भारत पर कोई संकट आए। मंच का आरोप है कि उस समय वह अपनी कंपनी के माध्यम से जासूसी करवाकर भारत का नुकसान कर सकते हैं।
स्वदेशी जागरण मंच ने कहा कि यह उसे कतई बर्दाश्त नहीं है। मंच का कहना है कि भारत के पास अपनी स्वदेशी इंटरनेट कंपनियां हैं और देश को एलोन मस्क की कंपनी की जरूरत नहीं है। मंच ने यह भी कहा कि इस पूरे मामले में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी शामिल हैं। इसी विरोध में आज एलोन मस्क का पुतला दहन किया गया।
शैलेंद्र शर्मा, नरसिंहपुर
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
नरसिंहपुर में स्वदेशी जागरण मंच ने किसका पुतला फूंका?
स्वदेशी जागरण मंच ने एलोन मस्क और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंका।
पुतला दहन कार्यक्रम कहां हुआ?
पुतला दहन नरसिंहपुर के निरंजन चौराहे पर हुआ।
स्वदेशी जागरण मंच ने एलोन मस्क का विरोध क्यों किया?
मंच का आरोप है कि एलोन मस्क अपनी कंपनी और निजी उपग्रहों के जरिए भारत की जासूसी करना चाहते हैं और संकट के समय भारत को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
कार्यक्रम में कौन शामिल हुआ?
कार्यक्रम में स्वदेशी जागरण मंच के साथ आम नागरिक भी शामिल हुए।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
हाथरस में किन्नर गुरु मनीषा ने आरोपों को बताया बेबुनियाद, जांच की मांग
- 2
मार्विन अची का आरोप, शिवानी कुमारी ने मुंह पर कालिख लगाई
- 3
सीएम योगी ने श्रावस्ती के डॉक्टर एनएन पांडेय को भेजा प्रशंसा पत्र
- 4
शामली में पिकअप-ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत, एक युवक की मौत; चार घायल
- 5
श्रावस्ती में सुहागिनों ने रखा करवा चौथ व्रत, चांद का इंतजार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।