मुख्य सामग्री पर जाएं
News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
कानपुर में जमीन विवाद को लेकर फायरिंग, चार लोगों को लगी गोलीहमीरपुर में पीएम आवास योजना की गड़बड़ी रोकने को घर-घर जांचअमेठी में दो बाइकों की टक्कर, एक युवक की मौत; दूसरा रेफरहमीरपुर में युवक की हत्या के आरोप में पति-पत्नी गिरफ्तार, कुल्हाड़ी बरामदगोहद में स्कूल बस की टक्कर से 11 साल की छात्रा की मौतरायबरेली में ट्रक और टेलर की टक्कर, चालक की मौत; दूसरा गंभीरआगा सैयद रूहुल्लाह नेशनल कॉन्फ्रेंस से अलग, श्रीनगर सीट से इस्तीफादेवास में टीआई दिलीप पुरी को कुचलने का आरोपी शॉर्ट एनकाउंटर में घायल
Politics Press note मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में पहुंचे

आज पूज्य माताजी श्रीमती यशोदा बाई पटेल जी एवं प्रिय मोनू भैया (कीर्तिशेष मणिनागेंद्र सिंह जी) की पावन स्मृतियों को नमन करते हुए आयोजित भव्य श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव में शामिल होने के लिए

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में पहुंचे
Image credit: News Darpan Team

आज पूज्य माताजी श्रीमती यशोदा बाई पटेल जी एवं प्रिय मोनू भैया (कीर्तिशेष मणिनागेंद्र सिंह जी) की पावन स्मृतियों को नमन करते हुए आयोजित भव्य श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव में शामिल होने के लिए मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav जी का परमहंसी हेलीपैड पर आगमन हुआ।

मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav जी के आगमन के अवसर पर उनका आत्मीय स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन किया गया। यह स्वागत आदरणीय भाईसाहब मणिनागेंद्र सिंह फाउंडेशन के सचिव आदरणीय इंजी. सरदार सिंह जी पटेल ने किया।

इस अवसर पर गोटेगांव विधायक श्री महेंद्र नागेश जी भी उपस्थित रहे। उनके साथ श्री हाकम सिंह चढ़ार जी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रामस्नेही पाठक जी और कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की भी मौजूदगी रही।

कार्यक्रम में श्री राजकुमार जी जैन, श्री संतोष दुबे जी, श्री दादूराम पटेल जी, श्री रविन्द्र पटेल जी, श्री मेलाराम ठाकुर जी, श्री रूपसिंह ठाकुर जी, श्री रघुनाथ ठाकुर जी और श्री महंत प्रीतम पुरी जी भी उपस्थित रहे।

श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव का आयोजन पूज्य माताजी श्रीमती यशोदा बाई पटेल जी और प्रिय मोनू भैया (कीर्तिशेष मणिनागेंद्र सिंह जी) की पावन स्मृतियों को नमन करते हुए किया गया। आयोजन से जुड़ी जानकारी शैलेंद्र शर्मा नरसिंहपुर ने दी।

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    हाथरस में किन्नर गुरु मनीषा ने आरोपों को बताया बेबुनियाद, जांच की मांग

  2. 2

    मार्विन अची का आरोप, शिवानी कुमारी ने मुंह पर कालिख लगाई

  3. 3

    सीएम योगी ने श्रावस्ती के डॉक्टर एनएन पांडेय को भेजा प्रशंसा पत्र

  4. 4

    शामली में पिकअप-ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत, एक युवक की मौत; चार घायल

  5. 5

    श्रावस्ती में सुहागिनों ने रखा करवा चौथ व्रत, चांद का इंतजार

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।