अमेठी में दो बाइकों की टक्कर, एक युवक की मौत; दूसरा रेफर
अमेठी में दो तेज रफ्तार बाइकों की टक्कर, एक युवक की मौत अमेठी में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला।
अमेठी में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र में तुलसीपुर गांव के पास तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल गौरीगंज भिजवाया। अस्पताल में डॉक्टर ने एक बाइक सवार युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे घायल युवक को जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर आगे की विधि कार्रवाई शुरू कर दी। युवक की मौत की सूचना के बाद पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामला गौरीगंज कोतवाली के तुलसीपुर गांव के पास का है।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
हाथरस में किन्नर गुरु मनीषा ने आरोपों को बताया बेबुनियाद, जांच की मांग
- 2
मार्विन अची का आरोप, शिवानी कुमारी ने मुंह पर कालिख लगाई
- 3
सीएम योगी ने श्रावस्ती के डॉक्टर एनएन पांडेय को भेजा प्रशंसा पत्र
- 4
शामली में पिकअप-ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत, एक युवक की मौत; चार घायल
- 5
श्रावस्ती में सुहागिनों ने रखा करवा चौथ व्रत, चांद का इंतजार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।