तेंदूखेड़ा विधायक मुलायम सिंह पटेल का जन्मदिन लोगों ने केक काटकर मनाया
नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा विधायक श्री मुलायम सिंह पटेल का जन्मदिन उनके निवास पर मनाया गया।
नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा विधायक श्री मुलायम सिंह पटेल का जन्मदिन उनके निवास पर मनाया गया। इस मौके पर विधानसभा के आम जन उनके निवास पर पहुंचे और विधायक का स्वागत करते हुए उन्हें ढेर सारी बधाइयां दीं। विधायक से मिलने पहुंचे लोगों ने केक काटकर भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
इस अवसर पर विधायक मुलायम सिंह पटेल ने सभी नागरिकों का आभार जताया। उन्होंने कहा, “मेरा संकल्प है मेरी विधानसभा में किसी भी व्यक्ति को उसकी मूलभूत सुविधाओं में कोई कमी ना रह पाए साथ ही विकास की गंगा तेंदूखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में हमेशा बहती रहे ऐसा आशीर्वाद आप सभी का बना रहे।”
जन्मदिन के अवसर पर पहुंचे लोगों ने स्वागत और बधाई देकर विधायक मुलायम सिंह पटेल को शुभकामनाएं दीं। विधायक ने सभी नागरिकों के प्रति आभार जताते हुए अपना संकल्प भी दोहराया।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
हाथरस में किन्नर गुरु मनीषा ने आरोपों को बताया बेबुनियाद, जांच की मांग
- 2
मार्विन अची का आरोप, शिवानी कुमारी ने मुंह पर कालिख लगाई
- 3
सीएम योगी ने श्रावस्ती के डॉक्टर एनएन पांडेय को भेजा प्रशंसा पत्र
- 4
शामली में पिकअप-ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत, एक युवक की मौत; चार घायल
- 5
श्रावस्ती में सुहागिनों ने रखा करवा चौथ व्रत, चांद का इंतजार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।