कानपुर में जमीन विवाद को लेकर फायरिंग, चार लोगों को लगी गोली
जमीन विवाद में फायरिंग, चार लोग घायल बिधनू थाना क्षेत्र के दहेली सुजानपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। विवाद के दौरान कठारा गांव के एक पक्ष ने फायरिंग कर दी।
बिधनू थाना क्षेत्र के दहेली सुजानपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। विवाद के दौरान कठारा गांव के एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में दिनेश, महेश, सीबू और साहिल को गोली लग गई।
गोली लगने के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही घायलों को आनन-फानन में बिधनू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हैलट अस्पताल रेफर कर दिया।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि जमीन विवाद को लेकर वह पिछले पांच महीने से बिधनू थाने के चक्कर लगा रहा था। पीड़ित पक्ष का कहना है कि इस मामले में सुनवाई नहीं हुई।
घटना की सूचना मिलने पर एसीपी सर्किल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तीन आरोपियों के नाम सामने आने की बात कही है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। गोलीबारी के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
हाथरस में किन्नर गुरु मनीषा ने आरोपों को बताया बेबुनियाद, जांच की मांग
- 2
मार्विन अची का आरोप, शिवानी कुमारी ने मुंह पर कालिख लगाई
- 3
सीएम योगी ने श्रावस्ती के डॉक्टर एनएन पांडेय को भेजा प्रशंसा पत्र
- 4
शामली में पिकअप-ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत, एक युवक की मौत; चार घायल
- 5
श्रावस्ती में सुहागिनों ने रखा करवा चौथ व्रत, चांद का इंतजार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।