गोंडा के स्कूल में सैकड़ों बहनों ने राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन
गोंडा के सुवन्स मिलेनियम पब्लिक स्कूल में बुधवार को रक्षाबंधन का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
गोंडा के सुवन्स मिलेनियम पब्लिक स्कूल में बुधवार को रक्षाबंधन का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। स्कूल की प्रिंसिपल, टीचर्स और स्टाफ के साथ-साथ शहर और आसपास के गांवों से आई सैकड़ों बहनों ने इस खास मौके पर हिस्सा लिया। स्कूल के प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को मनाने का खूबसूरत नजारा देखने को मिला।
सबसे पहले प्रिंसिपल रीना तिवारी ने सूरज सिंह को टीका लगाकर आरती उतारी और राखी बांधकर हमेशा एक दूसरे की रक्षा और विश्वास की मजबूती की कामना की। इसके बाद शहरी और ग्रामीण इलाकों से आई सैकड़ों बहनों ने सूरज सिंह को राखी बांधी और उनकी लंबी उम्र की दुआ मांगी।
इस मौके पर सूरज सिंह ने कहा कि भाई-बहन का रिश्ता अनमोल है जिसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि नटखटपन से शुरू होने वाला यह रिश्ता कब रक्षा और विश्वास में बदल जाता है, पता ही नहीं चलता।
कार्यक्रम में विद्यालय की टीचर सुमन सिंह ने समझो न रेशम का तार भैया गाना गाया जबकि शैली पटेल ने माता भी तू पिता भी तू बहनों का अभिमान भी तू गीत पेश किया। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की मांओं पूजा राय और मानसी चौहान ने रक्षाबंधन से जुड़े अपने दिलचस्प किस्से लोगों के साथ साझा किए और बताया कि इस त्योहार को कैसे और बेहतर तरीके से मनाया जा सकता है।
कार्यक्रम के अंत में सूरज सिंह ने सभी बहनों को मिठाई खिलाई और कई उपहार भी दिए।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली
- 2
नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
- 3
श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद
- 4
बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की
- 5
नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।