मुख्य सामग्री पर जाएं
News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
नासिक में ज्वेलर्स दुकान में ग्राहक बनकर आए चोर, लाखों के गहने चोरीदीपावली के बाद ग्वालियर का एक्यूआई 650 पार, दुनिया में 9वें नंबर परसिंगरौली में कच्चा मकान ढहा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौतगुजैनी में नशेबाजी को लेकर दो पक्ष भिड़े, युवक का सिर फटाग्वालियर में दो युवकों पर कार रोककर तोड़फोड़, धमकी देने का आरोपग्वालियर हाईकोर्ट को धमकी भरा ई-मेल, दिलजीत कॉन्सर्ट और जलसा का जिक्रशहडोल के तालाब में डूबे चार युवक, तीन की मौत, एक गंभीरहाथरस में अज्ञात वाहन ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, युवक की मौत
Health General

ICU में वेंटीलेटर पर लेटी बहन ने भाई को बांधी राखी

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है जिसे देखकर किसी की भी आंखें नम हो सकती हैं।

Google पर News Darpan को पसंदीदा स्रोत बनाएं
ICU में वेंटीलेटर पर लेटी बहन ने भाई को बांधी राखी
Image credit: News Darpan Team

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है जिसे देखकर किसी की भी आंखें नम हो सकती हैं। इस तस्वीर में औरैया के बिधूना इलाके में तैनात LIU प्रभारी दीप चंद्र यादव अपनी बड़ी बहन राधा से राखी बंधवा रहे हैं। लेकिन ये कोई आम राखी का मौका नहीं था। राधा इस वक्त आगरा के एक अस्पताल में ICU में भर्ती हैं और वेंटीलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही हैं।

वायरल हो रही तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अस्पताल के ICU में वेंटीलेटर पर लेटी राधा ने अपने छोटे भाई की कलाई पर राखी बांधी। एक तरफ मशीनों की आवाज और दूसरी तरफ भाई-बहन के रिश्ते की वो डोर जिसे शायद जिंदगी की कोई मुश्किल भी कमजोर नहीं कर सकती। भावुक हो चुके दीप चंद्र ने अपनी बहन से कहा, "दीदी, राखी का ये धागा मैं संभालकर रखूंगा। बस तुम जिंदगी की ये जंग जीतकर मेरे पास वापस आ जाओ।"

रक्षाबंधन का त्योहार सिर्फ एक धागे का नहीं होता। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी लंबी उम्र, सलामती और हर मुश्किल से बचने की दुआ करती है। लेकिन इस बार राधा खुद जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही हैं, फिर भी उन्हें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने की चिंता थी।

ये तस्वीरें देखने में किसी फिल्म के भावुक दृश्य जैसी लगती हैं, लेकिन ये कोई फिल्म नहीं बल्कि हकीकत है। सोशल मीडिया पर लोग इस घटना से काफी इमोशनल हो गए हैं और राधा के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली

  2. 2

    नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

  3. 3

    श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद

  4. 4

    बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की

  5. 5

    नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।