ग्वालियर हाईकोर्ट को धमकी भरा ई-मेल, दिलजीत कॉन्सर्ट और जलसा का जिक्र
ग्वालियर हाईकोर्ट को बम धमाके की ई-मेल से धमकी ग्वालियर हाईकोर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया है।
ग्वालियर हाईकोर्ट को बम धमाके की ई-मेल से धमकी
ग्वालियर हाईकोर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। धमकी भरे ई-मेल में 15 नवंबर को इंदौर में प्रस्तावित पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को रोकने की बात भी कही गई है। ई-मेल में मुंबई स्थित बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को भी बम से उड़ाने का जिक्र किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, दीपावली से पहले ग्वालियर हाईकोर्ट को यह धमकी भरा ई-मेल मिला था। फिलहाल हाईकोर्ट में छुट्टियां चल रही हैं। ई-मेल में हाईकोर्ट को निशाना बनाने की धमकी के साथ इंदौर में होने वाले दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट का भी जिक्र किया गया है। इसके अलावा अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को लेकर भी धमकी दी गई है।
धमकी की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। हाईकोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। न्यायाधीशों की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है। सिटी सेंटर स्थित हाईकोर्ट रोड पर पुलिस की गश्त तेज कर दी गई है।
फिलहाल हाईकोर्ट में छुट्टियां चल रही हैं। छुट्टियां समाप्त होने के बाद न्यायालय खुलने पर सुरक्षा व्यवस्था और सख्त करने की तैयारी है। कोर्ट आने वाले लोगों और वाहनों की सघन जांच की जाएगी। सुरक्षा से जुड़े इंतजामों को लेकर परिसर और हाईकोर्ट रोड पर निगरानी बढ़ाई जा रही है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्वालियर क्राइम ब्रांच और एटीएस ने जांच शुरू कर दी है। जांच एजेंसियां धमकी भरे ई-मेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी हैं। प्रारंभिक जांच में धमकी भरे ई-मेल का आईपी एड्रेस विदेश का सामने आने की जानकारी है।
हालांकि, जांच एजेंसियां इस आशंका से भी इनकार नहीं कर रही हैं कि ई-मेल देश में बैठकर ही भेजा गया हो। इस पहलू को भी जांच में शामिल किया गया है। फिलहाल पूरे मामले की पड़ताल जारी है।
यह जानकारी विश्वस्त आधिकारिक सूत्रों के हवाले से सामने आई है। मामला ग्वालियर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र का है।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली
- 2
नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
- 3
श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद
- 4
बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की
- 5
नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।