मुख्य सामग्री पर जाएं
News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
नासिक में ज्वेलर्स दुकान में ग्राहक बनकर आए चोर, लाखों के गहने चोरीदीपावली के बाद ग्वालियर का एक्यूआई 650 पार, दुनिया में 9वें नंबर परसिंगरौली में कच्चा मकान ढहा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौतगुजैनी में नशेबाजी को लेकर दो पक्ष भिड़े, युवक का सिर फटाग्वालियर में दो युवकों पर कार रोककर तोड़फोड़, धमकी देने का आरोपग्वालियर हाईकोर्ट को धमकी भरा ई-मेल, दिलजीत कॉन्सर्ट और जलसा का जिक्रशहडोल के तालाब में डूबे चार युवक, तीन की मौत, एक गंभीरहाथरस में अज्ञात वाहन ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, युवक की मौत
Religious General संभल

संभल के मंदिर में महिलाओं ने मनाई भव्य कृष्ण जन्माष्टमी

संभल के महामृत्युंजय तीर्थ मंदिर सरायतरीन में श्री वार्ष्णेय महिला सभा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़ी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया।

Google पर News Darpan को पसंदीदा स्रोत बनाएं
संभल के मंदिर में महिलाओं ने मनाई भव्य कृष्ण जन्माष्टमी
Image credit: News Darpan Team

संभल के महामृत्युंजय तीर्थ मंदिर सरायतरीन में श्री वार्ष्णेय महिला सभा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़ी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया। भगवान श्रीकृष्ण को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती की गई।

मुख्य अतिथि उमा वार्ष्णेय ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिखा प्रकाश ने की जबकि संचालन छाया वार्ष्णेय ने किया।

जन्माष्टमी पर यशोदा मां के रूप में सजी-संवरी महिलाओं के भक्ति भाव ने सभी का मन मोह लिया। महिलाओं ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियां दीं। बाल कृष्ण की लीलाओं और उनसे जुड़े प्रसंगों की खूबसूरत प्रस्तुति ने मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

महिलाओं ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया। मंदिर परिसर श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर शैली वार्ष्णेय, अंजू वार्ष्णेय, सोनल आर्या, संध्या वार्ष्णेय, विनीता, कामिनी, ज्योति, उषा, रीना, संगीता, आरती, दीपिका, रश्मि, शिल्पी और अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली

  2. 2

    नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

  3. 3

    श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद

  4. 4

    बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की

  5. 5

    नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।