मुख्य सामग्री पर जाएं
News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
नासिक में ज्वेलर्स दुकान में ग्राहक बनकर आए चोर, लाखों के गहने चोरीदीपावली के बाद ग्वालियर का एक्यूआई 650 पार, दुनिया में 9वें नंबर परसिंगरौली में कच्चा मकान ढहा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौतगुजैनी में नशेबाजी को लेकर दो पक्ष भिड़े, युवक का सिर फटाग्वालियर में दो युवकों पर कार रोककर तोड़फोड़, धमकी देने का आरोपग्वालियर हाईकोर्ट को धमकी भरा ई-मेल, दिलजीत कॉन्सर्ट और जलसा का जिक्रशहडोल के तालाब में डूबे चार युवक, तीन की मौत, एक गंभीरहाथरस में अज्ञात वाहन ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, युवक की मौत
Religious General प्रतापगढ़

प्रतापगढ़ के लालगंज में गणपति महोत्सव का सातवां दिन भव्य हवन-पूजन से मनाया गया

प्रतापगढ़ के लालगंज इलाके में चल रहे गणपति महोत्सव के सातवें दिन रविवार को भव्य हवन-पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और भगवान गणेश से सुख-समृद्धि की कामना की।

Google पर News Darpan को पसंदीदा स्रोत बनाएं
प्रतापगढ़ के लालगंज में गणपति महोत्सव का सातवां दिन भव्य हवन-पूजन से मनाया गया
Image credit: News Darpan Team

प्रतापगढ़ के लालगंज इलाके में चल रहे गणपति महोत्सव के सातवें दिन रविवार को भव्य हवन-पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और भगवान गणेश से सुख-समृद्धि की कामना की।

घुइसर नाथ रोड पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम का संचालन भागवताचार्य पंडित विनय शुक्ल जी के सानिध्य में किया गया। गणपति बप्पा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हवन कराया गया।

हवन के दौरान पंडाल में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालु गणपति बप्पा के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय करते नजर आए। भक्तों ने बढ़-चढ़कर इस धार्मिक आयोजन में हिस्सा लिया।

घुइसरनाथ रोड पर वर्ष 2014 से लगातार गणपति महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी लालगंज के घुईसरनाथ रोड पर गणपति महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित हो रहा है।

आयोजकों ने बताया कि हर वर्ष श्रद्धा और उत्साह के साथ गणपति महोत्सव मनाया जाता है। स्थानीय लोगों की भी कार्यक्रम में भागीदारी रहती है।

इस अवसर पर आयोजन समिति से भोला विश्वकर्मा, राजकुमार मिश्रा, अशोक टेंट हाउस, केदार, गायक जय मोदनवाल (टिंकू), अनुराग पांडे, महासचिव अवनीश शुक्ला, राज मोदनवाल (पत्रकार), अंकित जायसवाल, शिवचरण यादव, कर्म राज यादव, मदन, आशीष जिम, राधे सोनी आदि भक्तगण मौजूद रहे।

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली

  2. 2

    नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

  3. 3

    श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद

  4. 4

    बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की

  5. 5

    नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।