News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
अमेठी में रेलवे ट्रैक किनारे मिला 80 साल के बुजुर्ग का शवबहराइच में पुलिस मुठभेड़, गोली लगने से आरोपी घायल, साथी गिरफ्तारग्रेटर नोएडा में बस में लगी आग, राठ के मयंक-सरोज की मौतमुजफ्फरनगर में हत्या के 2 आरोपी मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तारपश्चिम बंगाल में 2035 तक एक लाख करोड़ रुपये निवेश करेगा अडानी ग्रुपकानपुर में पिता की हत्या का निकला बेटा, सुपारी देकर कराई थी मर्डर की साजिश
Politics General बहराइच

बाबा रामदेव की पतंजलि ने बृजभूषण शरण सिंह पर दायर किया 50 करोड़ का मुकदमा

पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह एक बार फिर कानूनी मुश्किलों में घिर गए हैं। बहराइच के कैसरगंज से पूर्व सांसद रहे बृजभूषण के खिलाफ बाबा रामदेव की पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने 50 करोड़ रुपये की मानहानि

बाबा रामदेव की पतंजलि ने बृजभूषण शरण सिंह पर दायर किया 50 करोड़ का मुकदमा
Image credit: News Darpan Team

पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह एक बार फिर कानूनी मुश्किलों में घिर गए हैं। बहराइच के कैसरगंज से पूर्व सांसद रहे बृजभूषण के खिलाफ बाबा रामदेव की पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने 50 करोड़ रुपये की मानहानि का मुकदमा दायर किया है।

दरअसल साल 2022 में बृजभूषण शरण सिंह ने एक सार्वजनिक मंच से पतंजलि घी को नकली बताया था। उन्होंने लोगों से घर में गाय या भैंस पालने की अपील भी की थी। उस वक्त भी बृजभूषण सिंह और बाबा रामदेव के बीच इस मुद्दे को लेकर विवाद सामने आया था।

इस मामले की सुनवाई अब मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में चल रही है। अदालत में सुनवाई के दौरान पतंजलि के वकील विक्रम मालवीय ने कहा कि पूर्व सांसद के इस बयान से कंपनी के ब्रांड इमेज को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि इस बयान के बाद शेयर मूल्य पर असर पड़ा और कंपनी को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा।

ट्रायल चरण पूरा होने के बाद यह मामला हाई कोर्ट पहुंच गया है। सुनवाई के दौरान अदालत ने बृजभूषण शरण सिंह को नोटिस जारी किया है। इस मामले में अब अगली सुनवाई 18 सितंबर को होनी है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बृजभूषण शरण सिंह पर पतंजलि ने कितने रुपये का मुकदमा दायर किया है?

पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ 50 करोड़ रुपये की मानहानि का मुकदमा दायर किया है।

यह विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ था?

साल 2022 में बृजभूषण शरण सिंह ने एक सार्वजनिक मंच से पतंजलि घी को नकली बताया था। उन्होंने लोगों से घर में गाय या भैंस पालने की अपील भी की थी।

इस मामले में पतंजलि ने किस तरह का नुकसान होने का दावा किया है?

पतंजलि के वकील ने कहा कि पूर्व सांसद के इस बयान से कंपनी के ब्रांड इमेज को नुकसान पहुंचा है। इसके बाद शेयर मूल्य पर असर पड़ा और कंपनी को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा।

यह मामला अभी किस अदालत में चल रहा है?

यह मामला मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में चल रहा है। अगली सुनवाई 18 सितंबर को होनी है।

#baba ramdev#brij bhushan sharan singh#defamation case#patanjali#मध्य प्रदेश हाई कोर्ट

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    बहराइच में महिला की अश्लील तस्वीरों से ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये वसूलने वाला …

  2. 2

    भाजपा ने निष्कासित नेता की सपा एंट्री पर अखिलेश यादव को घेरा

  3. 3

    बहराइच: भावुक सुसाइड नोट लिखकर की युवक ने की आत्महत्या

  4. 4

    गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले बहराइच में डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

  5. 5

    थाना रुपईडीहा क्षेत्र में शातिर अपराधियों से हुई रूपईडीहा पुलिस की मुठभेड़।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।