मुख्य सामग्री पर जाएं
News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
नासिक में ज्वेलर्स दुकान में ग्राहक बनकर आए चोर, लाखों के गहने चोरीदीपावली के बाद ग्वालियर का एक्यूआई 650 पार, दुनिया में 9वें नंबर परसिंगरौली में कच्चा मकान ढहा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौतगुजैनी में नशेबाजी को लेकर दो पक्ष भिड़े, युवक का सिर फटाग्वालियर में दो युवकों पर कार रोककर तोड़फोड़, धमकी देने का आरोपग्वालियर हाईकोर्ट को धमकी भरा ई-मेल, दिलजीत कॉन्सर्ट और जलसा का जिक्रशहडोल के तालाब में डूबे चार युवक, तीन की मौत, एक गंभीरहाथरस में अज्ञात वाहन ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, युवक की मौत
Politics General बहराइच

बहराइच में पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह ने मेधावी छात्रों को सम्मानित किया

बहराइच के गोनार्द्ध लॉन में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 के सातवें चरण में पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को

Google पर News Darpan को पसंदीदा स्रोत बनाएं
बहराइच में पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह ने मेधावी छात्रों को सम्मानित किया
Image credit: News Darpan Team

बहराइच के गोनार्द्ध लॉन में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 के सातवें चरण में पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।

ब्रजभूषण शरण सिंह ने मेधावी बच्चों को मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र प्रदान किए। उन्होंने मेधावी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

पूर्व सांसद ने कहा, "देवीपाटन मंडल के मेरे प्यारे बच्चो आप पढ़ो, आगे बढ़ो और अपने सपनों को साकार करो। आप के सपनों को ऊँची उड़ान देने हेतु मैं हमेशा प्रतिबद्ध हूँ, हमारा ढेर सारा प्यार, स्नेह और आशीर्वाद।"

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय, सदर विधायक अनुपमा जायसवाल, पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी, एम एल सी डॉक्टर प्रज्ञा त्रिपाठी, प्रतिनिधि सुनील सिंह, जिला उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र गुप्ता और हुजूरपुर ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह भी मौजूद रहे। समारोह में तमाम पार्टी के कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली

  2. 2

    नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

  3. 3

    श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद

  4. 4

    बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की

  5. 5

    नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।