मुख्य सामग्री पर जाएं
News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
नासिक में ज्वेलर्स दुकान में ग्राहक बनकर आए चोर, लाखों के गहने चोरीदीपावली के बाद ग्वालियर का एक्यूआई 650 पार, दुनिया में 9वें नंबर परसिंगरौली में कच्चा मकान ढहा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौतगुजैनी में नशेबाजी को लेकर दो पक्ष भिड़े, युवक का सिर फटाग्वालियर में दो युवकों पर कार रोककर तोड़फोड़, धमकी देने का आरोपग्वालियर हाईकोर्ट को धमकी भरा ई-मेल, दिलजीत कॉन्सर्ट और जलसा का जिक्रशहडोल के तालाब में डूबे चार युवक, तीन की मौत, एक गंभीरहाथरस में अज्ञात वाहन ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, युवक की मौत
Politics Press note गोंडा

बृजभूषण शरण सिंह ने गोंडा में निजी संस्थान का किया उद्घाटन

गोंडा जिला मुख्यालय पर स्थित एक निजी इंस्टिट्यूट के उद्घाटन कार्यक्रम में कैसरगंज से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह पहुंचे। उन्होंने दोपहर 12 बजे संस्थान का उद्घाटन किया।

Google पर News Darpan को पसंदीदा स्रोत बनाएं
बृजभूषण शरण सिंह ने गोंडा में निजी संस्थान का किया उद्घाटन
Image credit: News Darpan Team

गोंडा जिला मुख्यालय पर स्थित एक निजी इंस्टिट्यूट के उद्घाटन कार्यक्रम में कैसरगंज से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह पहुंचे। उन्होंने दोपहर 12 बजे संस्थान का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

बृजभूषण शरण सिंह ने मौके पर लोगों को स्वास्थ्य और शिक्षा को लेकर जागरुक किया। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में शिक्षा बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि जितनी डिग्री आप अच्छी हासिल करेंगे उतनी अच्छी नौकरी आपको मिलेगी। उन्होंने कहा कि पढ़ाई सबसे बड़ी जरूरत आज बन गई है।

पूर्व सांसद ने संस्थान में पढ़ाई करने के लिए आए सभी बच्चों से कहा कि उन्हें अपना एक नियमित समय बनाना चाहिए। उन्होंने समझाया कि बच्चों को तय करना चाहिए कि उनको कितनी देर पढ़ाई करनी है, कितनी देर प्रैक्टिस करनी है और कितनी देर उसका रिवीजन करना है। उन्होंने कहा कि तभी आप सफलता हासिल कर पाएंगे।

बृजभूषण शरण सिंह ने जोर देते हुए कहा कि जितनी मेहनत आप करेंगे और जितना परिश्रम आप करेंगे, उतनी सफलता आपको आपके हाथ आएगी।

#brij bhushan sharan singh#education#गोंडा#संस्थान उद्घाटन

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली

  2. 2

    नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

  3. 3

    श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद

  4. 4

    बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की

  5. 5

    नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।