News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
मुजफ्फरनगर में रोहन हत्याकांड का खुलासा, मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तारश्रावस्ती के जमुनहा में भारी बारिश से जनजीवन ठप, गांवों का संपर्क कटामुजफ्फरनगर थाना ने बिना लाइसेंस दवाओं का अवैध कारोबार खुलासा किया हैश्रावस्ती में स्कूल में रील रोकने पर बवाल, इन्फ्लुएंसर पर धमकी का आरोपहमीरपुर जिला अस्पताल में डीएम का औचक निरीक्षण, सफाई पर नाराजगीमुजफ्फरनगर में छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, विरोध पर परिजनों से मारपीटअमेठी में रेलवे ट्रैक किनारे मिला 80 साल के बुजुर्ग का शवबहराइच में पुलिस मुठभेड़, गोली लगने से आरोपी घायल, साथी गिरफ्तार
Uttar Pradesh Breaking news मुज़फ़्फ़रनगर

मुजफ्फरनगर में छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, विरोध पर परिजनों से मारपीट

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में 25.09.2026 को छात्राओं के साथ छेड़छाड़ और इसके विरोध पर मारपीट का मामला सामने आया है।

मुजफ्फरनगर में छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, विरोध पर परिजनों से मारपीट
Image credit: News Darpan Team

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में 25.09.2026 को छात्राओं के साथ छेड़छाड़ और इसके विरोध पर मारपीट का मामला सामने आया है। घटना बुढाना कोतवाली क्षेत्र के कस्बे की बताई जा रही है, जहां कॉलेज जा रही छात्राओं के साथ एक मुस्लिम युवक आरिस पर छेड़छाड़ का आरोप लगा है। आरोप है कि जब छात्राओं के परिजन मौके पर पहुंचे और विरोध किया, तो आरोपी और उसके परिवार वालों ने उनके साथ भी मारपीट की।

मामला शुक्रवार सुबह सवेरे का बताया गया है। जानकारी के मुताबिक, कुछ छात्राएं कॉलेज जाने से पहले मंदिर जा रही थीं। इसी दौरान आरिस नाम के युवक ने उनके साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। छात्राओं ने इसके बाद फोन कर अपने परिजनों को सूचना दी।

छात्राओं की शिकायत पर उनके परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने जब घटना का विरोध किया, तो आरोप है कि आरोपी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर छात्राओं के परिजनों के साथ भी मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान मौके पर हंगामा खड़ा हो गया।

घटना के दौरान के कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में हंगामे और मारपीट का मामला सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। इसके बाद पीड़ित छात्राओं को पूछताछ के लिए थाने भिजवाया गया। वहीं आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।

इस मामले को लेकर आलाधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के विरुद्ध नामदर्ज शिकायत पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, जल्द ही सभी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मामले की अधिक जानकारी देते हुए एसपी ग्रामीण अक्षय संजय महाड़िक ने बताया, “आज दिनांक 25 सितम्बर 2026 को थाना बुढ़ाना को एक सूचना प्राप्त हुई। जब दो लड़कियां स्कूल में जा रही थी। तब आरिस नाम के लड़के द्वारा उनके साथ गंदे इशारे करते हुए छेड़खानी हुई थी। इसी क्रम में जब इनके द्वारा जब विरोध किया गया। तब आरिश की जो बहन ने ,उनके परिवार के कुछ सदस्य द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। इसी क्रम में थाना बुढ़ाना में अभियोग कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। और जितने भी लोगों के खिलाफ इन्होंने तहरीर में नाम लिखे हैं, इन सबको हिरासत में लेकर इन सब के ऊपर आगे कार्रवाई की जा रही है।”

पीड़ित छात्रा के परिजन सुनील कुमार ने भी घटना को लेकर अपनी बात रखी। सुनील कुमार के मुताबिक, “मेरा नाम सुनील कुमार है। सर यह लड़की रोज कॉलेज जाती है। आज मंदिर से गई माथा टेकने की वजह से तो लड़के की दुकान पड़ती है। रस्ते में उसने लड़की को छेड़ा ,उसके बाल पकड़े,उसको खीचा।”

सुनील कुमार ने आगे कहा, “लड़के मुस्लिम के है। इस लड़की ने फोन करके अपनी मम्मी को बुलाया। उनके साथ मारपीट की मेरा भाई गया उनके साथ मारपीट की। जिनकी लड़की थी। तीनों लड़की स्टूडेंट है कॉलेज की।”

इस मामले में बाइट एसपी ग्रामीण मुजफ्फरनगर अक्षय संजय महाड़िक की है। दूसरी बाइट पीड़ित परिजन सुनील कुमार की है। रिपोर्ट अनमोल कुमार, मुज़फ्फरनगर से है। संपर्क नंबर 7078215007 बताया गया है।

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    बहराइच में महिला की अश्लील तस्वीरों से ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये वसूलने वाला …

  2. 2

    भाजपा ने निष्कासित नेता की सपा एंट्री पर अखिलेश यादव को घेरा

  3. 3

    बहराइच: भावुक सुसाइड नोट लिखकर की युवक ने की आत्महत्या

  4. 4

    गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले बहराइच में डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

  5. 5

    थाना रुपईडीहा क्षेत्र में शातिर अपराधियों से हुई रूपईडीहा पुलिस की मुठभेड़।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।