मुजफ्फरनगर में कार हादसे में महिला समेत छह लोग जिंदा जले
मुजफ्फरनगर में कार में आग लगने से छह लोगों की मौत मुजफ्फरनगर में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में कार सवार एक महिला समेत छह लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई।
मुजफ्फरनगर में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में कार सवार एक महिला समेत छह लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर तितावी थाना क्षेत्र के जग्गाहेड़ी के पास हुआ। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर लगे बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर के बाद कार में आग लग गई और देखते ही देखते पूरी गाड़ी आग की चपेट में आ गई।
जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब पांच बजे हरियाणा की ओर से एक कार मुजफ्फरनगर आ रही थी। जैसे ही कार तितावी थाना क्षेत्र के जग्गाहेड़ी के पास पहुंची, चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद कार डिवाइडर पर लगे बिजली के पोल से जा टकराई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बिजली का पोल टूट गया। इसके बाद कार डिवाइडर पार कर दूसरी ओर पलट गई। हादसे के तुरंत बाद कार में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कार सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका।
पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। पुलिस अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में लगी आग पर काबू पाया।
हालांकि, आग बुझाए जाने तक कार में सवार सभी छह लोगों की मौत हो चुकी थी। हादसा इतना भयावह था कि कार में सवार लोगों के शव बुरी तरह झुलस गए। घटना के बाद मौके पर अधिकारियों और पुलिस बल की मौजूदगी रही।
मृतकों की पहचान कराने में जुटी पुलिस
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, कार में सवार सभी छह लोग हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक किसी भी मृतक की आधिकारिक शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
पुलिस वाहन के नंबर और अन्य उपलब्ध जानकारियों के आधार पर मृतकों की पहचान कराने में जुटी है। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
इस दर्दनाक हादसे से इलाके में शोक और सनसनी फैल गई। हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर मौजूद रहीं और आगे की कार्रवाई की गई।
रिपोर्ट = अनमोल कुमार मुज़फ्फरनगर
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली
- 2
नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
- 3
श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद
- 4
बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की
- 5
नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।