मुख्य सामग्री पर जाएं
News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
नासिक में ज्वेलर्स दुकान में ग्राहक बनकर आए चोर, लाखों के गहने चोरीदीपावली के बाद ग्वालियर का एक्यूआई 650 पार, दुनिया में 9वें नंबर परसिंगरौली में कच्चा मकान ढहा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौतगुजैनी में नशेबाजी को लेकर दो पक्ष भिड़े, युवक का सिर फटाग्वालियर में दो युवकों पर कार रोककर तोड़फोड़, धमकी देने का आरोपग्वालियर हाईकोर्ट को धमकी भरा ई-मेल, दिलजीत कॉन्सर्ट और जलसा का जिक्रशहडोल के तालाब में डूबे चार युवक, तीन की मौत, एक गंभीरहाथरस में अज्ञात वाहन ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, युवक की मौत
National Breaking news बहराइच

बहराइच में घर के पास तेंदुआ घूमता दिखा, CCTV में कैद हुआ दृश्य

बहराइच के कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग की निशानगाड़ा रेंज के अंतर्गत मुखिया फार्म गांव में एक तेंदुआ घर के पास घूमता हुआ देखा गया है।

Google पर News Darpan को पसंदीदा स्रोत बनाएं
बहराइच में घर के पास तेंदुआ घूमता दिखा, CCTV में कैद हुआ दृश्य
Image credit: News Darpan Team

बहराइच के कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग की निशानगाड़ा रेंज के अंतर्गत मुखिया फार्म गांव में एक तेंदुआ घर के पास घूमता हुआ देखा गया है। रविवार रात को तेंदुआ मालकित सिंह के घर के बाहर टहलता हुआ दिखाई दिया और यह पूरा दृश्य CCTV कैमरे में कैद हो गया।

परिवार के सदस्यों ने सुबह जब CCTV फुटेज चेक की तो उसमें तेंदुआ घर के परिसर के आसपास मंडराता हुआ नजर आया। कैमरे में तेंदुए की तस्वीर सामने आने के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल फैल गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है। सूचना मिलने के बाद वनकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और आसपास के इलाके में सर्चिंग की गई।

वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे रात में घर से अकेले न निकलें और बच्चों तथा मवेशियों का विशेष ध्यान रखें।

वन विभाग ने बताया है कि तेंदुए की मूवमेंट पर लगातार नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि जरूरत पड़ने पर तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया जाएगा।

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली

  2. 2

    नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

  3. 3

    श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद

  4. 4

    बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की

  5. 5

    नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।