कानपुर देहात में बेटियों के सम्मान को लेकर प्रतिमाएं लगाई जाएंगी
कानपुर देहात में बेटियों के सम्मान को लेकर एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। जिले के दो मुख्य चौराहों पर बेटियों के नाम पर प्रेरणादायक प्रतिमाएं लगाई जाएंगी।
कानपुर देहात में बेटियों के सम्मान को लेकर एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। जिले के दो मुख्य चौराहों पर बेटियों के नाम पर प्रेरणादायक प्रतिमाएं लगाई जाएंगी। यह फैसला गुरुवार को अकबरपुर ब्लॉक सभागार में हुई महिला कल्याण, बाल विकास और पुष्टाहार विभाग की समीक्षा बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने की।
राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने बताया कि यह पहल उत्तर प्रदेश सरकार की महिला सशक्तिकरण प्राथमिकताओं और 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' अभियान को मजबूत करने के लिए की जा रही है। इन चौराहों का नामकरण भी बेटियों के नाम पर होगा। इसका मकसद समाज में बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता का संदेश फैलाना है।
बैठक के दौरान राज्यमंत्री ने आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से मिलने वाले पुष्टाहार वितरण में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अनुपूरक पुष्टाहार लाभार्थियों तक समय से पहुंचे और इस काम में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इसके अलावा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि पात्र लाभार्थियों तक लाभ पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंचे। साथ ही निर्माणाधीन और संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों और महिलाओं के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।
बैठक में ब्लॉक प्रमुख अकबरपुर आशीष मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी आरबी सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी रेनू यादव सहित सभी सीडीपीओ और सुपरवाइजर मौजूद रहे।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली
- 2
नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
- 3
श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद
- 4
बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की
- 5
नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।