मुख्य सामग्री पर जाएं
News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
नासिक में ज्वेलर्स दुकान में ग्राहक बनकर आए चोर, लाखों के गहने चोरीदीपावली के बाद ग्वालियर का एक्यूआई 650 पार, दुनिया में 9वें नंबर परसिंगरौली में कच्चा मकान ढहा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौतगुजैनी में नशेबाजी को लेकर दो पक्ष भिड़े, युवक का सिर फटाग्वालियर में दो युवकों पर कार रोककर तोड़फोड़, धमकी देने का आरोपग्वालियर हाईकोर्ट को धमकी भरा ई-मेल, दिलजीत कॉन्सर्ट और जलसा का जिक्रशहडोल के तालाब में डूबे चार युवक, तीन की मौत, एक गंभीरहाथरस में अज्ञात वाहन ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, युवक की मौत
Health General कानपुर देहात

कानपुर देहात: 11वें आयुष दिवस पर राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने किया 'सुप्रजा ओपीडी' का शुभारंभ

शहजादपुर स्थित 50 शैय्या एकीकृत आयुष चिकित्सालय में गर्भवती महिलाओं के लिए आयुर्वेद और योग आधारित विशेष स्वास्थ्य सेवाओं की शुरुआत हुई।

Google पर News Darpan को पसंदीदा स्रोत बनाएं
कानपुर देहात में सुप्रजा ओपीडी शुभारंभ कार्यक्रम
सुप्रजा ओपीडी शुभारंभ कार्यक्रम · NewsDarpan / Vivek Trivedi

कानपुर देहात। जनपद में 11वां आयुष दिवस गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में प्रदेश की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं।

कार्यक्रम के दौरान शहजादपुर स्थित 50 शैय्या एकीकृत आयुष चिकित्सालय में 'सुप्रजा ओपीडी' का औपचारिक शुभारंभ किया गया। राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने फीता काटकर ओपीडी का उद्घाटन किया और इसे क्षेत्र की महिलाओं को समर्पित किया।

गर्भवती महिलाओं को मिलेंगी विशेष स्वास्थ्य सेवाएं

'सुप्रजा ओपीडी' के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को आयुर्वेद और योग पर आधारित विशेष स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इस ओपीडी में नियमित स्वास्थ्य जांच, प्रसव पूर्व देखभाल और गर्भावस्था के दौरान सही आहार-विहार से जुड़ा विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा।

आयुष पद्धति अपनाने की अपील

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने लोगों से दैनिक जीवन में आयुष और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों को अपनाने की अपील की। उन्होंने कोरोना काल को याद करते हुए कहा कि उस समय गिलोय लोगों के स्वास्थ्य के लिए अमृत साबित हुई थी।

कार्यक्रम के अंत में राज्यमंत्री ने अस्पताल परिसर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने चिकित्सा अधिकारी डॉ. ब्रजेश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि अस्पताल की नींव से लेकर आज मिल रही सुविधाओं में उनका विशेष योगदान है।

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली

  2. 2

    नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

  3. 3

    श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद

  4. 4

    बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की

  5. 5

    नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।