मुख्य सामग्री पर जाएं
News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
नासिक में ज्वेलर्स दुकान में ग्राहक बनकर आए चोर, लाखों के गहने चोरीदीपावली के बाद ग्वालियर का एक्यूआई 650 पार, दुनिया में 9वें नंबर परसिंगरौली में कच्चा मकान ढहा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौतगुजैनी में नशेबाजी को लेकर दो पक्ष भिड़े, युवक का सिर फटाग्वालियर में दो युवकों पर कार रोककर तोड़फोड़, धमकी देने का आरोपग्वालियर हाईकोर्ट को धमकी भरा ई-मेल, दिलजीत कॉन्सर्ट और जलसा का जिक्रशहडोल के तालाब में डूबे चार युवक, तीन की मौत, एक गंभीरहाथरस में अज्ञात वाहन ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, युवक की मौत
Politics Press note कानपुर देहात

मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने हजार महिला कार्यकर्ताओं के साथ रक्षाबंधन मनाया

कानपुर देहात के माती स्थित इको पार्क में रक्षाबंधन का त्योहार एक खास अंदाज में मनाया गया।

Google पर News Darpan को पसंदीदा स्रोत बनाएं
मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने हजार महिला कार्यकर्ताओं के साथ रक्षाबंधन मनाया
Image credit: News Darpan Team

कानपुर देहात के माती स्थित इको पार्क में रक्षाबंधन का त्योहार एक खास अंदाज में मनाया गया। उत्तर प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला और उनके पति पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी ने अपने विधानसभा क्षेत्र अकबरपुर-रनिया की एक हजार से ज्यादा महिला कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर यह पर्व मनाया। इस दौरान महिलाओं ने मंत्री दंपति के हाथों में राखी बांधी और उनसे आशीर्वाद लिया।

अनिल शुक्ला वारसी और प्रतिभा शुक्ला कुटुंब परिवार संस्था के इस कार्यक्रम में अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र के सभी सेक्टरों और बूथों से महिला प्रभारी और कार्यकर्ता पहुंचीं। महिलाओं ने सबसे पहले पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी को राखी बांधी और फिर राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर मंत्री दंपति ने सभी बहनों को उपहार भी दिए और उनके प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

मीडिया से बात करते हुए राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि ये महिला कार्यकर्ता सिर्फ संगठन की साथी नहीं बल्कि उनके कुटुंब का अहम हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि ये महिलाएं हमेशा उनके सुख-दुख में साथ खड़ी रही हैं और आगे भी रहेंगी। वहीं पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी उन्होंने अपनी इन बहनों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया है। उन्होंने कहा कि यह पूरा परिवार हमेशा उनके साथ मजबूती से खड़ा रहा है और इनका आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

इस कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सदस्य कृष्णा गौतम, संतोषी द्विवेदी, उमा द्विवेदी, राम जी मिश्रा, बउआ पांडे, बबलू भारती, राम सिंह यादव, सरमन तिवारी समेत कई लोग मौजूद रहे।

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली

  2. 2

    नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

  3. 3

    श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद

  4. 4

    बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की

  5. 5

    नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।