योगी सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय डेढ़ गुना बढ़ाया
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी का बड़ा ऐलान किया है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी का बड़ा ऐलान किया है। अयोध्या के राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 8 हजार रुपये से बढ़ाकर 12 हजार रुपये और सहायिकाओं का मानदेय 4 हजार रुपये से बढ़ाकर 6 हजार रुपये कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री ने बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आंगनबाड़ी सहायिकाओं तथा महिला कल्याण विभाग के लाभार्थियों के सम्मान एवं नव नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा कवर देने की भी घोषणा की। इसके अलावा अतिरिक्त साड़ी के लिए भी वित्तीय सहायता देने का ऐलान किया गया।
प्रतापगढ़ में तुलसीसदन (हादीहाल) सभागार में इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा और सुना गया। सभागार में विधायक विश्वनाथगज जीतलाल पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राममोहन मीना, विधायक सदर प्रतिनिधि अरूण कुमार मौर्य, जिला कार्यक्रम अधिकारी ज्योति शाक्य, बाल विकास परियोजना अधिकारियों, मुख्य सेविकाओं व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं व लाभार्थियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
मानदेय में बढ़ोतरी एवं अन्य सुविधाओं की घोषणा से तुलसीसदन सभागार में उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के बीच खुशी की लहर दिखाई दी। उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने सरकार के इस फैसले को अपने हित में अहम कदम बताया।
विधायक विश्वनाथगंज जीतलाल पटेल ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश और प्रदेश लगातार विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं एवं सहायिकाएं महिला एवं बाल विकास से जुड़ी योजनाओं को जमीन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाती हैं। मानदेय में बढ़ोतरी से उनके मनोबल में बढ़ोतरी होगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा तारीफ के लायक है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण एवं उनके हितों के लिए लगातार काम कर रही है। विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के जरिए महिलाओं को लाभान्वित करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी लगातार कोशिश की जा रही है।
कार्यक्रम के दौरान बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा चलाई जा रही सभी जरूरी योजनाओं तथा अनुपूरक पुष्टाहार, शालापूर्व शिक्षा, पोषण एवं स्वास्थ्य शिक्षा, टीकाकरण, स्वास्थ्य जांच, संदर्भन तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
समारोह के दौरान विभागीय योजनाओं के तहत सामुदायिक गतिविधियों का आयोजन करते हुए 05 गर्भवती लाभार्थियों सुमन, प्रियंका, नन्दनी, अंजली एवं निधि की गोदभराई की गई। 02 लाभार्थियों रेयांश एवं बेबी का अन्नप्राशन कराया गया। 10 लाभार्थियों नैना, निहार, दृष्टि, अथर्व, रिंशू, वैदेही, अरविन्द, यशी, उमर व अनाया को पोषण पोटली का वितरण किया गया। इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों पर बेहतरीन काम करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र का वितरण किया गया।
प्रतापगढ़ के सभी ब्लॉकों में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम को लाइव प्रसारण दिखाया गया।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
योगी सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय कितना बढ़ाया?
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 8 हजार रुपये से बढ़ाकर 12 हजार रुपये कर दिया गया है। सहायिकाओं का मानदेय 4 हजार रुपये से बढ़ाकर 6 हजार रुपये किया गया है।
इस घोषणा में और क्या-क्या सुविधाएं दी गई हैं?
मानदेय बढ़ोतरी के अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा कवर देने की घोषणा की गई। इसके अलावा अतिरिक्त साड़ी के लिए भी वित्तीय सहायता देने का ऐलान किया गया।
ये घोषणा कहां की गई?
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित भव्य कार्यक्रम में ये घोषणा की। प्रतापगढ़ में तुलसीसदन सभागार में इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं और सहायिकाएं क्या काम करती हैं?
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं और सहायिकाएं महिला एवं बाल विकास से जुड़ी योजनाओं को जमीन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाती हैं। वे पोषण, स्वास्थ्य शिक्षा, टीकाकरण और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू करती हैं।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
बहराइच में महिला की अश्लील तस्वीरों से ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये वसूलने वाला …
- 2
भाजपा ने निष्कासित नेता की सपा एंट्री पर अखिलेश यादव को घेरा
- 3
गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले बहराइच में डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
- 4
बहराइच: भावुक सुसाइड नोट लिखकर की युवक ने की आत्महत्या
- 5
थाना रुपईडीहा क्षेत्र में शातिर अपराधियों से हुई रूपईडीहा पुलिस की मुठभेड़।
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।