News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
अमेठी में रेलवे ट्रैक किनारे मिला 80 साल के बुजुर्ग का शवबहराइच में पुलिस मुठभेड़, गोली लगने से आरोपी घायल, साथी गिरफ्तारग्रेटर नोएडा में बस में लगी आग, राठ के मयंक-सरोज की मौतमुजफ्फरनगर में हत्या के 2 आरोपी मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तारपश्चिम बंगाल में 2035 तक एक लाख करोड़ रुपये निवेश करेगा अडानी ग्रुपकानपुर में पिता की हत्या का निकला बेटा, सुपारी देकर कराई थी मर्डर की साजिश
Viral General

अनूपशहर में अवैध मिट्टी खनन, प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल

अनूपशहर में प्रशासनिक कार्रवाई के अभाव में अवैध मिट्टी खनन का धंधा लगातार जारी है और माफिया अब खुलेआम चुनौती देते नजर आ रहे हैं।

अनूपशहर में अवैध मिट्टी खनन, प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल
Image credit: News Darpan Team

अनूपशहर में प्रशासनिक कार्रवाई के अभाव में अवैध मिट्टी खनन का धंधा लगातार जारी है और माफिया अब खुलेआम चुनौती देते नजर आ रहे हैं। इसे क्षेत्रीय प्रशासन की बेबसी कहा जाए या फिर अवैध खनन कारोबारियों के साथ कथित मूक जुगलबंदी, यह सवाल गहराता जा रहा है।

अनूपशहर क्षेत्र के रूपवास चौकी से कुछ ही दूरी पर अवैध मिट्टी खनन का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। रात करीब नौ बजे के बाद अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र की पुलिस चौकी से मात्र एक किलोमीटर की दूरी पर सड़कों पर अवैध मिट्टी से लदी दर्जनों डम्पर बेखौफ दौड़ते दिखाई देती हैं। बताया जा रहा है कि यह सिलसिला रोज रात ढलते ही शुरू हो जाता है।

हैरानी की बात यह है कि अब खनन कारोबारी दिन के उजाले में भी अवैध मिट्टी खनन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। दिन-दहाड़े भी बेखौफ होकर खनन का काम जारी रहता है। इससे क्षेत्रीय प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठना स्वाभाविक है।

आरोप है कि खनन कारोबारी किसानों को लालच देकर उनकी उपजाऊ जमीन से मिट्टी निकलवा रहे हैं। इससे कृषि भूमि के बंजर होने का खतरा बढ़ गया है। साथ ही पर्यावरण पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि लगातार मिल रही शिकायतों और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अवैध खनन के वीडियो के बावजूद प्रशासन की ओर से इन पर प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है। आखिर जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई से क्यों कतरा रहे हैं, यह सवाल भी उठ रहा है।

अब देखना यह है कि प्रशासन अवैध मिट्टी खनन पर कब तक प्रभावी अंकुश लगाता है या फिर खनन कारोबारियों का यह खेल इसी तरह बेखौफ चलता रहेगा। स्थानीय लोगों में इस मामले को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अनूपशहर में अवैध मिट्टी खनन कितनी बड़ी समस्या है?

अनूपशहर में अवैध मिट्टी खनन का धंधा लगातार जारी है। रातभर सैकड़ों डम्पर मिट्टी से लदे सड़कों पर चलते हैं, और अब तो दिन के उजाले में भी खनन का काम बिना डर के जारी रहता है। यह सिलसिला हर रात ढलते ही शुरू हो जाता है।

अवैध खनन से किसानों को क्या नुकसान हो रहा है?

खनन कारोबारी किसानों को लालच देकर उनकी उपजाऊ जमीन से मिट्टी निकलवा रहे हैं। इससे कृषि भूमि बंजर होने का खतरा बढ़ गया है और स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर नाराजगी बढ़ रही है।

प्रशासन इस समस्या पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा है?

लगातार शिकायतें मिल रही हैं और सोशल मीडिया पर अवैध खनन के वीडियो वायरल हो रहे हैं, फिर भी प्रशासन ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिम्मेदार अधिकारी इस मुद्दे से कतरा रहे हैं।

अवैध खनन से पर्यावरण को क्या खतरा है?

अवैध मिट्टी खनन से पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका जताई जा रही है। साथ ही इससे कृषि भूमि के बंजर होने का खतरा भी बढ़ गया है।

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    बहराइच में महिला की अश्लील तस्वीरों से ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये वसूलने वाला …

  2. 2

    भाजपा ने निष्कासित नेता की सपा एंट्री पर अखिलेश यादव को घेरा

  3. 3

    बहराइच: भावुक सुसाइड नोट लिखकर की युवक ने की आत्महत्या

  4. 4

    गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले बहराइच में डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

  5. 5

    थाना रुपईडीहा क्षेत्र में शातिर अपराधियों से हुई रूपईडीहा पुलिस की मुठभेड़।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।