News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
अमेठी में रेलवे ट्रैक किनारे मिला 80 साल के बुजुर्ग का शवबहराइच में पुलिस मुठभेड़, गोली लगने से आरोपी घायल, साथी गिरफ्तारग्रेटर नोएडा में बस में लगी आग, राठ के मयंक-सरोज की मौतमुजफ्फरनगर में हत्या के 2 आरोपी मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तारपश्चिम बंगाल में 2035 तक एक लाख करोड़ रुपये निवेश करेगा अडानी ग्रुपकानपुर में पिता की हत्या का निकला बेटा, सुपारी देकर कराई थी मर्डर की साजिश
Rajasthan Breaking news बुलंदशहर

डिबाई में अवैध मिट्टी खनन से रातभर सड़कों पर ट्रैक्टरों की भीड़

डिबाई क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। आरोप है कि रात होते ही अवैध मिट्टी खनन से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली डिबाई के भीमपुर दोराहा और डिबाई के नेशनल हाईवे-509 पर फर्राटा

डिबाई में अवैध मिट्टी खनन से रातभर सड़कों पर ट्रैक्टरों की भीड़
Image credit: News Darpan Team

डिबाई क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। आरोप है कि रात होते ही अवैध मिट्टी खनन से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली डिबाई के भीमपुर दोराहा और डिबाई के नेशनल हाईवे-509 पर फर्राटा भरते नजर आते हैं।

तेज रफ्तार से दौड़ते इन वाहनों के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित होने के साथ ही राहगीरों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती है। पुलिस की रात्रि गश्त के बावजूद एक दर्जन से ज्यादा अवैध मिट्टी खनन कारोबारियों की रात में सड़कों पर सक्रियता पर सवाल उठ रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार डिबाई क्षेत्र के नगला खेड़ा और नगला भूड़ और धरमपुर रोड के पीर बाबा रोड अवैध मिट्टी खनन के कारोबार के प्रमुख केंद्र बने हुए हैं। यहां से कथित तौर पर रात के समय बड़ी संख्या में मिट्टी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली निकलते हैं और अलग-अलग रास्तों से अपने गंतव्य की ओर जाते हैं।

सूत्रों का यह भी दावा है कि अवैध मिट्टी खनन से जुड़े लोगों के जरिये रात के समय करीब आधा दर्जन वाहनों के माध्यम से कथित रूप से अधिकारियों और पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखी जाती है। इससे रात में आने-जाने वाले राहगीरों के बीच भी असुरक्षा का माहौल होने की बात सामने आ रही है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब पुलिस की रात्रि गश्त लगातार जारी रहती है तो इसके बावजूद अवैध मिट्टी खनन से जुड़े वाहनों की रातभर आवाजाही कैसे होती रहती है। सूत्रों के अनुसार अगर इलाके में सक्रिय बताए जा रहे करीब एक दर्जन अवैध मिट्टी खनन कारोबारियों की रात के समय की गतिविधियों और लोकेशन की जांच की जाए तो कथित तौर पर उनकी मौजूदगी उनके घरों से कई किलोमीटर दूर तक सामने आ सकती है।

डिबाई कोतवाली के आसपास भी रात के समय संदिग्ध गतिविधियों की चर्चा है। सूत्रों के मुताबिक थाने से कुछ ही दूरी पर मौजूद चाय की दुकान पर कथित रूप से अवैध मिट्टी खनन माफियाओं की चहल-कदमी रातभर देखी जा सकती है। यहीं नहीं डिबाई के पैठ चौराहा और गगन पेट्रोल पंप के आसपास रातभर इनकी मोबाइल की लोकेशन मिल सकती है।

अब सवाल है इन अवैध मिट्टी खनन माफियाओं को खाद-पानी या यूं कहें कि किन लोगों का आशीर्वाद हासिल है जिससे पुलिस प्रशासन का खौफ इनको नहीं है। हालांकि बतौर तहसीलदार पदस्थ सरिता कुमारी जैसे अधिकारियों के यहां ऐसे माफियाओं पर कोई रहम नहीं है क्योंकि ज्ञात हो कि विगत लगभग तीन दिन पहले तहसीलदार सरिता कुमारी को मिली सूचना पर उनके द्वारा छापेमारी करते हुए अवैध रूप से मिट्टी खनन करते हुए दो ट्रैक्टरों को खनन में सीज किया गया था।

परंतु अब इसे इन माफियाओं का बेखौफ दबंग तंत्र माने या किसी अज्ञात शक्ति का आशीर्वाद कि इतने के बाद भी इन पर रोक लगाना लगभग असंभव सा दिख रहा है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

डिबाई में रातभर ट्रैक्टरों की भीड़ किस वजह से है?

डिबाई क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का कारोबार चल रहा है। रात होते ही मिट्टी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली भीमपुर दोराहा और नेशनल हाईवे-509 पर तेज रफ्तार से दौड़ते नजर आते हैं। नगला खेड़ा, नगला भूड़ और धरमपुर रोड के पीर बाबा रोड अवैध खनन के मुख्य केंद्र हैं।

इन ट्रैक्टरों की वजह से कौन-कौन सी समस्याएं पैदा हो रही हैं?

तेज रफ्तार से दौड़ते इन वाहनों के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है और राहगीरों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है। रातभर इन वाहनों की आवाजाही से सड़कों पर असुरक्षा का माहौल बन गया है।

पुलिस की गश्त के बाद भी ये अवैध खनन क्यों नहीं रुक रहा है?

पुलिस की रात्रि गश्त के बावजूद एक दर्जन से ज्यादा अवैध मिट्टी खनन कारोबारियों की रातभर सक्रियता पर सवाल उठ रहे हैं। अवैध खनन से जुड़े लोग रात के समय करीब आधा दर्जन वाहनों के जरिये अधिकारियों और पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखते हैं।

क्या हाल ही में इस अवैध खनन के खिलाफ कोई कार्रवाई हुई है?

जी हां, तहसीलदार सरिता कुमारी को मिली सूचना पर करीब तीन दिन पहले छापेमारी की गई थी। इस दौरान अवैध मिट्टी खनन करते हुए दो ट्रैक्टरों को सीज किया गया था।

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    बहराइच में महिला की अश्लील तस्वीरों से ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये वसूलने वाला …

  2. 2

    भाजपा ने निष्कासित नेता की सपा एंट्री पर अखिलेश यादव को घेरा

  3. 3

    बहराइच: भावुक सुसाइड नोट लिखकर की युवक ने की आत्महत्या

  4. 4

    गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले बहराइच में डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

  5. 5

    थाना रुपईडीहा क्षेत्र में शातिर अपराधियों से हुई रूपईडीहा पुलिस की मुठभेड़।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।