गाजियाबाद में किसानों का आठवें दिन धरना, सोमवार तक आंदोलन बड़ा करने की चेतावनी
गाजियाबाद के कनावनी में जमीन के सही मुआवजे और अपने हक की मांग को लेकर किसानों का धरना आज आठवें दिन भी जारी है।
गाजियाबाद के कनावनी में जमीन के सही मुआवजे और अपने हक की मांग को लेकर किसानों का धरना आज आठवें दिन भी जारी है। किसान धरनास्थल पर डटे हुए हैं और उनका कहना है कि पिछले 22 साल से जमीन के हक और सही मुआवजे के लिए लड़ रहे किसानों को अब पीछे हटाने की कोशिश की जा रही है। किसानों का आरोप है कि एक तरफ उनकी मांगों का हल नहीं निकाला जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ कार्रवाई का डर दिखाया जा रहा है।
किसानों के मुताबिक इसी बीच GDA ने एक किसान के फार्म हाउस पर कार्रवाई करते हुए बाउंड्री तोड़ दी, जिससे किसानों में काफी गुस्सा है। इसके कुछ समय बाद कई किसानों के खिलाफ FIR दर्ज होने की बात सामने आई, जिससे किसानों का गुस्सा और बढ़ गया है। किसानों ने साफ चेतावनी दी है कि अगर उन्हें जेल भेजा गया तो उनके परिवार की महिलाएं धरने पर बैठेंगी और अगर महिलाओं को भी जेल भेजा गया तो बच्चे धरने पर बैठेंगे, लेकिन आंदोलन खत्म नहीं होगा।
किसानों ने सोमवार तक का समय दिया है। उनका कहना है कि अगर सोमवार तक उनकी मांगों को लेकर कोई पक्की बातचीत और सहमति नहीं बनती तो आंदोलन को और बड़ा रूप दिया जाएगा। किसानों ने कहा कि अब तक उन्होंने धरने को गैर-राजनीतिक रखा है और किसी भी राजनीतिक दल या नेता को इसमें शामिल नहीं किया गया है।
लेकिन अगर किसानों पर कार्रवाई यूं ही जारी रही तो पक्ष-विपक्ष के नेताओं के साथ सभी किसान और सामाजिक संगठनों को धरने में शामिल होने का न्योता दिया जाएगा। किसानों का कहना है कि इसके बाद आंदोलन और बड़ा रूप ले सकता है और जब तक उन्हें उनकी जमीन का सही मुआवजा और पूरा हक नहीं मिलता, उनका संघर्ष जारी रहेगा। किसानों का कहना है कि वे न झुकेंगे, न पीछे हटेंगे और न ही अपना धरना खत्म करेंगे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
गाजियाबाद के कनावनी में किसान धरना कितने दिन से चल रहा है?
किसानों का धरना आठवें दिन चल रहा है। वे जमीन के सही मुआवजे और अपने हक की मांग को लेकर धरनास्थल पर डटे हुए हैं।
किसान कितने समय तक की सहमति के लिए इंतजार करेंगे?
किसानों ने सोमवार तक का समय दिया है। उनका कहना है कि अगर सोमवार तक उनकी मांगों को लेकर कोई पक्की बातचीत और सहमति नहीं बनती तो आंदोलन को और बड़ा रूप दिया जाएगा।
किसानों का GDA के खिलाफ क्या आरोप है?
किसानों के मुताबिक GDA ने एक किसान के फार्म हाउस पर कार्रवाई करते हुए बाउंड्री तोड़ दी है, जिससे किसानों में काफी गुस्सा है। इसके अलावा कई किसानों के खिलाफ FIR दर्ज होने की बात भी सामने आई है।
किसानों ने अगर उन्हें जेल भेजा गया तो क्या करने की चेतावनी दी है?
किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर उन्हें जेल भेजा गया तो उनके परिवार की महिलाएं धरने पर बैठेंगी। अगर महिलाओं को भी जेल भेजा गया तो बच्चे धरने पर बैठेंगे, लेकिन आंदोलन खत्म नहीं होगा।
अगर कार्रवाई जारी रही तो किसान क्या करेंगे?
किसानों का कहना है कि अगर कार्रवाई यूं ही जारी रही तो वे पक्ष-विपक्ष के सभी नेताओं, किसानों और सामाजिक संगठनों को धरने में शामिल होने का न्योता देंगे, जिससे आंदोलन और भी बड़ा रूप ले सकता है।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
बहराइच के स्कूल में पेड़ काटने की तैयारी, पर्यावरण नीति पर सवाल
- 2
आयुष्मान कार्ड में गलतियां सुधारना हुआ आसान, नया पोर्टल शुरू
- 3
बहराइच में एसपी ने जनता दर्शन के दौरान सुनीं सभी शिकायतें
- 4
बहराइच में 90 हजार क्विंटल चीनी के स्टॉक की जांच, कालाबाजारी पर सरकार सख्त
- 5
बहराइच की बाढ़ से प्रभावित इलाकों का जायजा लेने पहुंचे मंत्री दिनेश प्रताप सिंह
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।