News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
अमेठी में रेलवे ट्रैक किनारे मिला 80 साल के बुजुर्ग का शवबहराइच में पुलिस मुठभेड़, गोली लगने से आरोपी घायल, साथी गिरफ्तारग्रेटर नोएडा में बस में लगी आग, राठ के मयंक-सरोज की मौतमुजफ्फरनगर में हत्या के 2 आरोपी मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तारपश्चिम बंगाल में 2035 तक एक लाख करोड़ रुपये निवेश करेगा अडानी ग्रुपकानपुर में पिता की हत्या का निकला बेटा, सुपारी देकर कराई थी मर्डर की साजिश
Agriculture Breaking news गाज़ियाबाद

गाजियाबाद में किसानों का धरना 17वें दिन, आज महापंचायत में बड़े कदम की चर्चा

गाजियाबाद के कनावनी में किसानों का धरना अब 17वें दिन में पहुंच गया है। जमीन और उचित मुआवजे को लेकर शुरू हुए इस आंदोलन में किसानों का कहना है कि इतने लंबे समय बाद भी उनकी मांगों पर कोई ठोस फैसला नहीं

गाजियाबाद में किसानों का धरना 17वें दिन, आज महापंचायत में बड़े कदम की चर्चा
Image credit: News Darpan Team

गाजियाबाद के कनावनी में किसानों का धरना अब 17वें दिन में पहुंच गया है। जमीन और उचित मुआवजे को लेकर शुरू हुए इस आंदोलन में किसानों का कहना है कि इतने लंबे समय बाद भी उनकी मांगों पर कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया है। किसानों के मुताबिक इस दौरान प्रशासन से कई बार बातचीत हुई लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन देकर मामले को टाल दिया गया।

किसानों का आरोप है कि उन पर मुकदमे दर्ज किए गए, एक किसान के जमीन पर बने फार्म हाउस पर कार्रवाई की गई और डंपिंग ग्राउंड के विरोध में आवाज उठाने वाले किसानों पर भी FIR दर्ज की गई। इन कार्रवाइयों से किसानों में गुस्सा और प्रशासन के खिलाफ आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। किसानों का कहना है कि वे अपनी जमीन का सही मुआवजा और अपना हक मांग रहे हैं लेकिन उन्हें दबाने की कोशिश की जा रही है।

इसी को लेकर आज 30 अगस्त रविवार को कनावनी में किसानों ने महापंचायत बुलाई है जिसमें आसपास के तमाम गांवों के किसानों को भी बुलाया गया है। महापंचायत में इस बात पर चर्चा होगी कि अब आंदोलन को किस दिशा में आगे बढ़ाया जाए और प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए अगला कदम क्या हो। किसानों का कहना है कि अब तक उन्होंने इस आंदोलन को गांव के किसानों तक सीमित रखा था लेकिन अगर उनकी मांगों पर इसी तरह अनदेखी होती रही तो आंदोलन को और बड़ा किया जाएगा।

किसानों की मुख्य मांग है कि उनकी जमीन का मुआवजा उसी जमीन की असली स्थिति और कनावनी के लागू सर्किल रेट के आधार पर दिया जाए। किसान नेताओं ने साफ किया है कि अगर जरूरत पड़ी तो पक्ष-विपक्ष के नेताओं के साथ किसान और सामाजिक संगठनों को भी आंदोलन में शामिल होने का न्योता दिया जाएगा। आज होने वाली महापंचायत से किसानों के आंदोलन की दिशा तय होगी और यह भी साफ होगा कि यह आंदोलन कनावनी तक सीमित रहेगा या पूरे इलाके में फैलेगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गाजियाबाद के कनावनी में किसानों का धरना कितने दिन चल रहा है?

किसानों का धरना 17वें दिन में पहुंच गया है। यह आंदोलन जमीन और उचित मुआवजे को लेकर शुरू हुआ था।

किसान किस बात के लिए मुआवजा मांग रहे हैं?

किसान अपनी जमीन का सही मुआवजा मांग रहे हैं। उनकी मांग है कि मुआवजा जमीन की असली स्थिति और कनावनी के लागू सर्किल रेट के आधार पर दिया जाए।

30 अगस्त को कनावनी में महापंचायत बुलाई गई है - इसमें क्या तय होगा?

महापंचायत में चर्चा होगी कि आंदोलन को किस दिशा में आगे बढ़ाया जाए और प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए अगला कदम क्या हो। इससे यह भी साफ होगा कि आंदोलन कनावनी तक सीमित रहेगा या पूरे इलाके में फैलेगा।

किसानों के खिलाफ प्रशासन ने क्या कार्रवाई की है?

किसानों के मुताबिक, प्रशासन ने उन पर मुकदमे दर्ज किए हैं। एक किसान के जमीन पर बने फार्म हाउस पर कार्रवाई की गई और डंपिंग ग्राउंड के विरोध में आवाज उठाने वाले किसानों पर भी FIR दर्ज की गई है।

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    बहराइच में महिला की अश्लील तस्वीरों से ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये वसूलने वाला …

  2. 2

    भाजपा ने निष्कासित नेता की सपा एंट्री पर अखिलेश यादव को घेरा

  3. 3

    बहराइच: भावुक सुसाइड नोट लिखकर की युवक ने की आत्महत्या

  4. 4

    गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले बहराइच में डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

  5. 5

    थाना रुपईडीहा क्षेत्र में शातिर अपराधियों से हुई रूपईडीहा पुलिस की मुठभेड़।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।