मुख्य सामग्री पर जाएं
News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
नासिक में ज्वेलर्स दुकान में ग्राहक बनकर आए चोर, लाखों के गहने चोरीदीपावली के बाद ग्वालियर का एक्यूआई 650 पार, दुनिया में 9वें नंबर परसिंगरौली में कच्चा मकान ढहा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौतगुजैनी में नशेबाजी को लेकर दो पक्ष भिड़े, युवक का सिर फटाग्वालियर में दो युवकों पर कार रोककर तोड़फोड़, धमकी देने का आरोपग्वालियर हाईकोर्ट को धमकी भरा ई-मेल, दिलजीत कॉन्सर्ट और जलसा का जिक्रशहडोल के तालाब में डूबे चार युवक, तीन की मौत, एक गंभीरहाथरस में अज्ञात वाहन ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, युवक की मौत
Politics General प्रतापगढ़

राजनीति में मर्यादा खोती जा रही है, AI से बनाए जा रहे झूठे वीडियो: चंद्रशेखर आजाद

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच चल रहे वीडियो वार और आरोप-प्रत्यारोप पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

Google पर News Darpan को पसंदीदा स्रोत बनाएं
राजनीति में मर्यादा खोती जा रही है, AI से बनाए जा रहे झूठे वीडियो: चंद्रशेखर आजाद
Image credit: News Darpan Team

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच चल रहे वीडियो वार और आरोप-प्रत्यारोप पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पहले राजनीति में मर्यादा और नैतिकता हुआ करती थी, लेकिन अब धीरे-धीरे उसका स्तर गिरता जा रहा है।

चंद्रशेखर आजाद रात करीब 10:30 बजे प्रतापगढ़ पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल कर ऐसे वीडियो तैयार किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य नेताओं और लोगों की छवि खराब करना है।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं, जिनमें किसी को गांजा पिलाते या चोर बताते हुए दिखाया जा रहा है। चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि भाजपा का आईटी सेल भी बेदाग नहीं है। उनके मुताबिक, जब एक तरफ से इस तरह की शुरुआत होती है तो दूसरी तरफ से भी उसका जवाब दिया जाता है।

इस तरह की राजनीति को गलत बताते हुए उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों और नेताओं के बीच सम्मान बना रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि वीडियो और सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे को नीचा दिखाने के बजाय नेताओं को जनता के मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए।

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि किसान, नौजवान, महिलाएं और व्यापारी परेशान हैं, लेकिन उनके वास्तविक मुद्दों पर चर्चा करने के बजाय राजनीतिक दल एक-दूसरे पर टिप्पणी करने और वीडियो बनाने में लगे हुए हैं।

समाजवादी पार्टी की लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संदीप विश्वकर्मा पर पुलिस द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अपराध करने वाला व्यक्ति किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ा हो, उसे कानून के मुताबिक सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि आजाद समाज पार्टी का भी कोई सदस्य अपराध करता है तो वह उसका समर्थन नहीं करेंगे।

हालांकि, उन्होंने सरकार पर जाति और धर्म देखकर न्याय करने का आरोप लगाया और कहा कि उत्तर प्रदेश में सभी के साथ जाति-धर्म से ऊपर उठकर समान और न्यायपूर्ण व्यवहार होना चाहिए।

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली

  2. 2

    नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

  3. 3

    श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद

  4. 4

    बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की

  5. 5

    नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।