विधानसभा अध्यक्ष महाना के खिलाफ अभद्र पोस्ट पर कानपुर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
कानपुर के नौबस्ता थाने में उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र और अमर्यादित टिप्पणी करने के मामले में केस दर्ज किया गया है।
कानपुर के नौबस्ता थाने में उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र और अमर्यादित टिप्पणी करने के मामले में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, "अनूप गुप्ता" नाम के एक सोशल मीडिया अकाउंट से सतीश महाना के लिए आपत्तिजनक पोस्ट की गई थी। इस पोस्ट में विधानसभा अध्यक्ष के लिए गुंडा, भ्रष्टाचारी, भूमाफिया और हत्यारा जैसे गंभीर और अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था।
इस मामले को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी गुस्सा है। भाजपा पदाधिकारी लालजी तिवारी और रामू बाजपेई ने नौबस्ता थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित अकाउंट धारक अनूप गुप्ता के खिलाफ आईटी एक्ट और मानहानि की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्ट की जांच की जा रही है। अकाउंट के पीछे कौन है, इसकी तकनीकी पड़ताल चल रही है और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सोशल मीडिया अकाउंट की असलियत का पता लगाने के लिए डिजिटल सबूतों की जांच कर रही है।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली
- 2
नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
- 3
श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद
- 4
बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की
- 5
नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।