News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
बहराइच में पुलिस मुठभेड़, गोली लगने से आरोपी घायल, साथी गिरफ्तारग्रेटर नोएडा में बस में लगी आग, राठ के मयंक-सरोज की मौतमुजफ्फरनगर में हत्या के 2 आरोपी मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तारपश्चिम बंगाल में 2035 तक एक लाख करोड़ रुपये निवेश करेगा अडानी ग्रुपकानपुर में पिता की हत्या का निकला बेटा, सुपारी देकर कराई थी मर्डर की साजिश
Uttar Pradesh Breaking news कानपुर नगर

कानपुर में बदमाश ने सोशल मीडिया पर दिखाए अवैध तमंचे, हड़कंप मच गया

कानपुर के दक्षिण जोन में एक बार फिर अवैध असलहे का खुलेआम प्रदर्शन सोशल मीडिया पर सामने आया है।

कानपुर में बदमाश ने सोशल मीडिया पर दिखाए अवैध तमंचे, हड़कंप मच गया
Image credit: News Darpan Team

कानपुर के दक्षिण जोन में एक बार फिर अवैध असलहे का खुलेआम प्रदर्शन सोशल मीडिया पर सामने आया है। ढकना पुरवा, थाना बाबूपुरवा निवासी चैतीज गुप्ता ने अवैध तमंचे के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

बताया जा रहा है कि चैतीज गुप्ता कोई नया नाम नहीं है। वह पूर्व में गोविंद नगर थाने से जेल जा चुका है और उस पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। जेल से छूटने के बाद भी उसकी हरकतों में कोई सुधार नहीं हुआ है। अब वह अवैध असलहे के साथ अपनी फोटो डालकर इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश कर रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह खुलेआम असलहों का प्रदर्शन युवाओं को गलत राह पर ले जा रहा है। उनका कहना है कि इससे क्षेत्र में भय का माहौल बना रहा है।

इस मामले में सवाल उठ रहा है कि जब आरोपी का फोटो और पता सब सार्वजनिक है, तो आखिर कब तक कानपुर दक्षिण जोन की पुलिस कार्यवाही करेगी। लोगों ने पुलिस कमिश्नर से मांग की है कि ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए और अवैध असलहों पर रोक लगाई जाए।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कानपुर में किसने सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे की फोटो पोस्ट की?

ढकना पुरवा, थाना बाबूपुरवा निवासी चैतीज गुप्ता ने अवैध तमंचे के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।

चैतीज गुप्ता का आपराधिक रिकॉर्ड क्या है?

चैतीज गुप्ता पहले गोविंद नगर थाने से जेल जा चुका है और उस पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। जेल से छूटने के बाद भी उसकी हरकतों में कोई सुधार नहीं हुआ है।

इस घटना से इलाके में क्या असर पड़ा है?

इस तरह खुलेआम असलहों का प्रदर्शन युवाओं को गलत राह पर ले जा रहा है और क्षेत्र में भय का माहौल बना रहा है।

स्थानीय लोगों ने क्या मांग की है?

लोगों ने पुलिस कमिश्नर से मांग की है कि ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाही की जाए और अवैध असलहों पर रोक लगाई जाए।

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    बहराइच में महिला की अश्लील तस्वीरों से ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये वसूलने वाला …

  2. 2

    भाजपा ने निष्कासित नेता की सपा एंट्री पर अखिलेश यादव को घेरा

  3. 3

    गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले बहराइच में डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

  4. 4

    बहराइच: भावुक सुसाइड नोट लिखकर की युवक ने की आत्महत्या

  5. 5

    थाना रुपईडीहा क्षेत्र में शातिर अपराधियों से हुई रूपईडीहा पुलिस की मुठभेड़।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।