मुख्य सामग्री पर जाएं
News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
नासिक में ज्वेलर्स दुकान में ग्राहक बनकर आए चोर, लाखों के गहने चोरीदीपावली के बाद ग्वालियर का एक्यूआई 650 पार, दुनिया में 9वें नंबर परसिंगरौली में कच्चा मकान ढहा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौतगुजैनी में नशेबाजी को लेकर दो पक्ष भिड़े, युवक का सिर फटाग्वालियर में दो युवकों पर कार रोककर तोड़फोड़, धमकी देने का आरोपग्वालियर हाईकोर्ट को धमकी भरा ई-मेल, दिलजीत कॉन्सर्ट और जलसा का जिक्रशहडोल के तालाब में डूबे चार युवक, तीन की मौत, एक गंभीरहाथरस में अज्ञात वाहन ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, युवक की मौत
Accident Breaking news प्रतापगढ़

प्रतापगढ़ में बेसमेंट में करंट लगने से महिला की मौत

प्रतापगढ़ के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के हरनाहर बाजार में शुक्रवार सुबह करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई।

Google पर News Darpan को पसंदीदा स्रोत बनाएं
प्रतापगढ़ में बेसमेंट में करंट लगने से महिला की मौत
Image credit: News Darpan Team

प्रतापगढ़ के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के हरनाहर बाजार में शुक्रवार सुबह करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। महिला मकान के बेसमेंट में किसी काम से गई थी, जहां उतरे बिजली के करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गई।

आसपास के लोगों ने उसे तत्काल लालगंज ट्रामा सेंटर पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, प्रयागराज निवासी सुशील कुमार पिछले करीब दो सालों से हरनाहर बाजार में सुधीर कुमार पांडेय के मकान में किराए पर रह रहे थे। वह अपनी पत्नी सुशीला देवी (37 साल) और तीन बच्चों के साथ यहां रहते थे।

घटना के समय सुशील कुमार किसी काम से दिल्ली गए हुए थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह सुशीला देवी किसी काम से मकान के नीचे बने बेसमेंट में गई थीं। इसी दौरान वह बिजली के करंट की चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से झुलस गईं।

महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया। लालगंज ट्रामा सेंटर में डॉक्टरों ने सुशीला देवी को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली में मौजूद पति सुशील कुमार को गहरा सदमा लगा। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है।

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली

  2. 2

    नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

  3. 3

    श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद

  4. 4

    बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की

  5. 5

    नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।