News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
बहराइच में पुलिस मुठभेड़, गोली लगने से आरोपी घायल, साथी गिरफ्तारग्रेटर नोएडा में बस में लगी आग, राठ के मयंक-सरोज की मौतमुजफ्फरनगर में हत्या के 2 आरोपी मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तारपश्चिम बंगाल में 2035 तक एक लाख करोड़ रुपये निवेश करेगा अडानी ग्रुपकानपुर में पिता की हत्या का निकला बेटा, सुपारी देकर कराई थी मर्डर की साजिश
Accident General प्रतापगढ़

तेज रफ्तार कार से टक्कर में प्रतापगढ़ के युवक की मौत, पत्नी गंभीर

प्रतापगढ़ के लालगंज कोतवाली इलाके में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई है।

तेज रफ्तार कार से टक्कर में प्रतापगढ़ के युवक की मौत, पत्नी गंभीर
Image credit: News Darpan Team

प्रतापगढ़ के लालगंज कोतवाली इलाके में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई है।

डगरारा गांव निवासी पवन सिंह उर्फ मलखान सिंह (38) शनिवार रात करीब नौ बजे अपनी पत्नी अंजू सिंह का इलाज कराने बाइक से लालगंज आए थे। इलाज कराने के बाद दोनों बाइक से अपने घर लौट रहे थे।

इसी दौरान रायबरेली-प्रतापगढ़ मार्ग पर नया का पुरवा के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार पति-पत्नी सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। पवन सिंह की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया, जहां रविवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

वहीं, हादसे में घायल उनकी पत्नी अंजू सिंह का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौत की खबर घर पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रतापगढ़ में यह हादसा कहां और कब हुआ?

यह दुर्घटना शनिवार रात करीब 9 बजे रायबरेली-प्रतापगढ़ मार्ग पर नया का पुरवा के पास हुई। लालगंज कोतवाली इलाके में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक से जा रहे एक दंपति को टक्कर मार दी।

हादसे में कौन शामिल थे?

38 साल के पवन सिंह उर्फ मलखान सिंह डगरारा गांव से थे। वह अपनी पत्नी अंजू सिंह को इलाज कराने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे जब कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

इस दुर्घटना में क्या हुआ?

पवन सिंह की मौत रविवार सुबह प्रयागराज में इलाज के दौरान हो गई। उनकी पत्नी अंजू सिंह गंभीर रूप से घायल हैं और जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हादसे के बाद दोनों को कहां ले जाया गया?

घटना के बाद आसपास के लोगों ने दोनों को ट्रॉमा सेंटर ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। पवन सिंह को बाद में प्रयागराज रेफर कर दिया गया।

#कार बाइक टक्कर#ट्रॉमा सेंटर#प्रतापगढ़#मौत#लालगंज#सड़क हादसा

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    बहराइच में महिला की अश्लील तस्वीरों से ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये वसूलने वाला …

  2. 2

    भाजपा ने निष्कासित नेता की सपा एंट्री पर अखिलेश यादव को घेरा

  3. 3

    गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले बहराइच में डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

  4. 4

    बहराइच: भावुक सुसाइड नोट लिखकर की युवक ने की आत्महत्या

  5. 5

    थाना रुपईडीहा क्षेत्र में शातिर अपराधियों से हुई रूपईडीहा पुलिस की मुठभेड़।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।