लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर बाइक ट्रक से टकराई, युवक की मौत
लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा प्रतापगढ़ के लालगंज कोतवाली क्षेत्र में खजुरी गांव के पास हुआ जब एक बाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा टकराई।
हादसा शाम करीब सात बजे हुआ। सांगीपुर थाना क्षेत्र के उसरापट्टी गांव निवासी उदयभान कोरी (28) अपने गांव के सागर कोरी (28) और पहाड़पुर निवासी विजय सरोज (20) के साथ बाइक से मनगढ़ घूमने गया था। तीनों बाइक से घर लौट रहे थे कि खजुरी गांव के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा टकराई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही लालगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार ने घायलों को तत्काल लालगंज ट्रामा सेंटर पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उदयभान कोरी को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में सागर और विजय को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
उदयभान परिवार का सहारा था। उसके पिता जगदीश ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। उदयभान भी मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। हादसे की खबर मिलते ही परिजन रोते-बिलखते ट्रामा सेंटर पहुंचे। पत्नी माया और बच्चों आरिया, आरती व सूर्या का रो-रोकर बुरा हाल रहा। परिवार में कोहराम मच गया।
पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर हादसा कहां और कब हुआ?
हादसा बुधवार शाम करीब सात बजे प्रतापगढ़ के लालगंज कोतवाली क्षेत्र में खजुरी गांव के पास हुआ। इसमें एक बाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा टकराई।
इस हादसे में कितने लोग हताहत हुए?
इस दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक उदयभान कोरी (28) थे, जो गांव मनगढ़ घूमकर लौट रहे थे।
मृतक उदयभान कोरी के परिवार की क्या स्थिति थी?
उदयभान परिवार का सहारा थे। उनके पिता जगदीश ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करते हैं और उदयभान भी मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी पत्नी माया और तीन बच्चे आरिया, आरती व सूर्या हैं।
घायलों को कहां भेजा गया?
टक्कर के बाद तीनों को तत्काल लालगंज ट्रामा सेंटर ले जाया गया। वहां उदयभान को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि गंभीर हालत में सागर और विजय को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
बहराइच में महिला की अश्लील तस्वीरों से ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये वसूलने वाला …
- 2
भाजपा ने निष्कासित नेता की सपा एंट्री पर अखिलेश यादव को घेरा
- 3
गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले बहराइच में डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
- 4
बहराइच: भावुक सुसाइड नोट लिखकर की युवक ने की आत्महत्या
- 5
थाना रुपईडीहा क्षेत्र में शातिर अपराधियों से हुई रूपईडीहा पुलिस की मुठभेड़।
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।