News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
आचार्य प्रमोद कृष्णम का दावा, बम और रॉकेट लॉन्चर से हमले की धमकीउज्जैन में गौ तस्करी के शक में युवकों को नचाकर पीटने का आरोपरायबरेली में घर के अंदर फंदे से लटका मिला युवक का शवहमीरपुर में कच्चे मकान की छत गिरी, बुजुर्ग महिला की मौतकानपुर में आंधी-बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की आशंकाहमीरपुर में 36 घंटे की बारिश से दीवार गिरी, खतरा बढ़ाबुलंदशहर में धान के खेत से अज्ञात युवक का शव मिलाकानपुर में भारी बारिश से हालात बिगड़े, चार जिलों में स्कूल बंद
Crime Breaking news उज्जैन

उज्जैन में गौ तस्करी के शक में युवकों को नचाकर पीटने का आरोप

उज्जैन जिले के ग्रामीण क्षेत्र में गौ तस्करी के आरोप में पकड़े गए दो युवकों के साथ बीच सड़क पर मारपीट करने और उन्हें नचाने का मामला सामने आया है।

उज्जैन में गौ तस्करी के शक में युवकों को नचाकर पीटने का आरोप
Image credit: News Darpan Team

उज्जैन जिले के ग्रामीण क्षेत्र में गौ तस्करी के आरोप में पकड़े गए दो युवकों के साथ बीच सड़क पर मारपीट करने और उन्हें नचाने का मामला सामने आया है। घटना जिले के ग्रामीण क्षेत्र के ढाबला सिया गांव की बताई जा रही है। इस मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, हालांकि वीडियो की पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस जांच में जुटी है।

आरोप है कि गौ तस्करी के शक में पकड़े गए दोनों युवकों के कपड़े उतरवाए गए। इसके बाद उन्हें अर्धनग्न हालत में सड़क पर ‘नागिन’ धुन पर डांस कराया गया। आरोप यह भी है कि डांस कराने के बाद बेल्ट और लाठी-डंडों से दोनों युवकों की जमकर पिटाई की गई।

सामने आए वीडियो में बैकग्राउंड में ‘नागिन-नागिन’ गीत बजता सुनाई दे रहा है। इसी दौरान दो युवक अर्धनग्न अवस्था में नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में हिंदूवादी संगठन से जुड़े आधा दर्जन से अधिक कार्यकर्ता भी नजर आ रहे हैं। उनके हाथों में बेल्ट और लाठी-डंडे दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो में कार्यकर्ता नाचते हुए दोनों युवकों की कथित तौर पर पिटाई करते भी दिखाई दे रहे हैं। घटना करीब एक सप्ताह पुरानी बताई जा रही है। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया है।

बताया जा रहा है कि जिस वाहन को पकड़ा गया, उसमें आठ गायें भरी हुई थीं। ढाबला क्षेत्र से मवेशियों को नागदा और कानवन की ओर ले जाने की शिकायतें लगातार सामने आती रही हैं। इसी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने वाहन की घेराबंदी कर दोनों युवकों को पकड़ा था।

फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के सामने अब यह पता लगाने की चुनौती है कि वीडियो कब और कहां बनाया गया, इसमें दिख रहे लोग कौन हैं और युवकों के साथ मारपीट के आरोप में किन लोगों की भूमिका रही।

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    भाजपा ने निष्कासित नेता की सपा एंट्री पर अखिलेश यादव को घेरा

  2. 2

    बहराइच: भावुक सुसाइड नोट लिखकर की युवक ने की आत्महत्या

  3. 3

    गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले बहराइच में डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

  4. 4

    थाना रुपईडीहा क्षेत्र में शातिर अपराधियों से हुई रूपईडीहा पुलिस की मुठभेड़।

  5. 5

    अलीगढ़ विश्वविद्यालय के छात्रों ने नेट ज़ीरो के लिए उठाया बड़ा कदम

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।