श्रावस्ती में जनगणना-2027 की स्वगणना शुरू, 30 नवंबर तक भरने होंगे 40 सवाल
श्रावस्ती में जनगणना-2027 के लिए स्वगणना चरण शुरू श्रावस्ती में जनगणना-2027 के तहत स्वगणना का चरण आज 16 नवम्बर से शुरू हो गया है। यह चरण 30 नवम्बर, 2026 तक चलेगा।
श्रावस्ती में जनगणना-2027 के तहत स्वगणना का चरण आज 16 नवम्बर से शुरू हो गया है। यह चरण 30 नवम्बर, 2026 तक चलेगा। इस दौरान लोग आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए पोर्टल पर दिए गए 40 प्रश्नों के जवाब भरने होंगे।
जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने अपनी जानकारी दर्ज कर स्वगणना की प्रक्रिया पूरी की और अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने जनपदवासियों से इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। जिलाधिकारी के बाद अन्य अधिकारियों ने भी स्वगणना कर इस प्रक्रिया में अपनी भागीदारी दर्ज कराई।
स्वगणना में व्यक्ति को आधिकारिक पोर्टल पर जाकर 40 प्रश्नों के माध्यम से अपनी सूचना दर्ज करनी होगी। जिलाधिकारी ने बताया कि ये प्रश्न व्यक्ति से संबंधित हैं। इसलिए संबंधित व्यक्ति ही अपनी जानकारी को सटीक तरीके से दर्ज कर सकता है। स्वगणना की प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक आईडी जनरेट होगी।
इस आईडी को सुरक्षित रखना जरूरी होगा। स्वगणना की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रगणक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार घर-घर पहुंचकर जनगणना से जुड़े काम करेंगे। प्रगणक 01 दिसम्बर से 04 जनवरी, 2027 तक घरों पर आएंगे। उस समय उन्हें स्वगणना के दौरान मिली आईडी साझा करनी होगी। इसके जरिए प्रगणक दर्ज की गई सूचना की पुष्टि कर सकेंगे।
जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने सभी जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में स्वगणना करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोग अपने साथ-साथ अपने परिवारीजनों से भी स्वगणना कराएं। इसके अलावा अपने पास-पड़ोस के सभी लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें, ताकि देश के विकास में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की जा सके।
जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी की स्वगणना
जनपद में माननीय सांसद श्रावस्ती रामशिरोमणि वर्मा ने भी स्वगणना कर अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। माननीय अध्यक्ष जिला पंचायत दद्दन मिश्रा ने भी प्रक्रिया में भाग लिया।
माननीय विधायक श्रावस्ती रामफेरन पाण्डेय और माननीय विधायक भिनगा इंद्राणी वर्मा ने भी स्वगणना की। जिलाध्यक्ष डा0 मिश्रीलाल वर्मा और अपर जिलाधिकारी ललित कुमार सहित अन्य माननीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी इसमें भागीदारी की।
जनपदवासियों ने भी स्वगणना कर अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे तय अवधि के भीतर आधिकारिक पोर्टल पर 40 प्रश्नों के जवाब दर्ज करें और जनगणना-2027 की इस प्रक्रिया में भाग लें।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
इंदौर में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न
- 2
शिशिर कुमार सिंह बने श्रावस्ती के नए सीडीओ, शाहिद अहमद का तबादला
- 3
श्रावस्ती में जनगणना-2027 की स्वगणना शुरू, 30 नवंबर तक भरने होंगे 40 सवाल
- 4
बहराइच में पुलिस मुठभेड़, हिस्ट्रीशीटर के पैर में गोली लगी; गिरफ्तार
- 5
शामली कॉलेज में 450 छात्रों पर एक शिक्षक का दावा, पीएचसी की मांग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।