मुख्य सामग्री पर जाएं
News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
मध्यप्रदेश में आउटसोर्स पद खत्म करने की तैयारी, चार लाख पर संकटवसुंधरा चौकी धमाके की जिम्मेदारी का दावा, ऑडियो एआई से तैयारहापुड़ में फायरिंग और दबंगई के आरोप में 4 गिरफ्तार, मॉडिफाइड थार सीजहाथरस में आरोप, विवाद सुलझाने पहुंचे मुनीष से मारपीट, गंभीर घायलहाथरस में एफआईआर को लेकर दो पक्ष भिड़े, भाई-बहन घायलकिशनगंज ओवरब्रिज पर कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस से तीखी झड़पवसूली के आरोप में भोपाल अखबार दफ्तर पर छापा, महिला समेत 5 हिरासत मेंभोपाल में 14.19 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ युवती और साथी गिरफ्तार
National General हाथरस

हाथरस में बरामदे में मिला अज्ञात बुजुर्ग भिखारी का शव, जांच शुरू

मुरसान के जटोई गांव में अज्ञात बुजुर्ग भिखारी की मौत हाथरस के थाना मुरसान क्षेत्र के गांव जटोई में मंगलवार सुबह एक अज्ञात बुजुर्ग भिखारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

Google पर News Darpan को पसंदीदा स्रोत बनाएं
हाथरस में बरामदे में मिला अज्ञात बुजुर्ग भिखारी का शव, जांच शुरू
Image credit: News Darpan Team

मुरसान के जटोई गांव में अज्ञात बुजुर्ग भिखारी की मौत

हाथरस के थाना मुरसान क्षेत्र के गांव जटोई में मंगलवार सुबह एक अज्ञात बुजुर्ग भिखारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बुजुर्ग की उम्र करीब 60 से 70 वर्ष बताई जा रही है। वह पिछले दो दिनों से गांव के एक मकान के बाहर बने बरामदे में बीमार हालत में रह रहा था।

मंगलवार सुबह ग्रामीण ने बुजुर्ग को बरामदे में मृत अवस्था में देखा। इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

ग्रामीणों के मुताबिक, मृतक गांव में घूम-घूमकर लोगों से आटा मांगकर अपना गुजारा करता था। वह दो-तीन दिन में एक बार गांव आता था। इसके बाद वह अपने किसी अज्ञात ठिकाने पर चला जाता था।

ग्रामीणों को बुजुर्ग के नाम, पते और परिवार के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। बताया गया है कि पिछले दो दिनों से उसकी तबीयत खराब थी। बीमार हालत को देखते हुए गांव के मलखान सिंह पुत्र सरदार सिंह ने उसे अपने मकान के बाहर बने बरामदे में रहने के लिए जगह दी थी।

मलखान सिंह ने बताया कि बुजुर्ग की तबीयत काफी खराब थी। मंगलवार सुबह जब वह बरामदे में जाकर देखा तो बुजुर्ग मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

ग्रामीण जितेंद्र, बनवारी और पवन ने बताया कि बुजुर्ग के पेट में परेशानी थी। उनके मुताबिक, वह काफी परेशान दिखाई दे रहा था। ग्रामीणों ने उसकी हालत को देखते हुए उसे मकान के बाहर बरामदे में रहने की जगह दी थी।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान कराने के प्रयास कर रही है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    इंदौर में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

  2. 2

    शिशिर कुमार सिंह बने श्रावस्ती के नए सीडीओ, शाहिद अहमद का तबादला

  3. 3

    श्रावस्ती में जनगणना-2027 की स्वगणना शुरू, 30 नवंबर तक भरने होंगे 40 सवाल

  4. 4

    बहराइच में पुलिस मुठभेड़, हिस्ट्रीशीटर के पैर में गोली लगी; गिरफ्तार

  5. 5

    शामली कॉलेज में 450 छात्रों पर एक शिक्षक का दावा, पीएचसी की मांग

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।