कानपुर देहात में दो बाइकों की भीषण टक्कर में दो युवकों की मौत
कानपुर देहात में दो बाइकों की भीषण टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा कानपुर-बिधूना मार्ग पर रूरा मोड़ के पास हुआ, जहां दो तेज रफ्तार बाइकें आमने-सामने जोरदार टकरा गईं।
कानपुर देहात में दो बाइकों की भीषण टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा कानपुर-बिधूना मार्ग पर रूरा मोड़ के पास हुआ, जहां दो तेज रफ्तार बाइकें आमने-सामने जोरदार टकरा गईं।
हादसे में दोनों बाइक चालकों की जान चली गई। राहगीरों की मदद से दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मरने वालों की पहचान राज (30 वर्ष) और दिवाकर (27 वर्ष) के रूप में हुई है। राज उन्नाव का रहने वाला था और वह रसूलाबाद स्थित अपनी बहन के घर से वापस लौट रहा था। दिवाकर सिमरामऊ, बनीपारा का निवासी था और अपनी ससुराल से घर वापस जा रहा था।
शिवली कोतवाली पुलिस ने बताया कि हादसे के समय दोनों में से किसी भी बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। सिर पर गंभीर चोटें आने के कारण दोनों ने अस्पताल पहुंचने तक दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक, अगर दोनों ने हेलमेट लगाया होता, तो शायद उनकी जान बच सकती थी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शिवली कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
रिपोर्ट - विवेक त्रिवेदी
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली
- 2
नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
- 3
श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद
- 4
बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की
- 5
नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।