मुख्य सामग्री पर जाएं
News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
नासिक में ज्वेलर्स दुकान में ग्राहक बनकर आए चोर, लाखों के गहने चोरीदीपावली के बाद ग्वालियर का एक्यूआई 650 पार, दुनिया में 9वें नंबर परसिंगरौली में कच्चा मकान ढहा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौतगुजैनी में नशेबाजी को लेकर दो पक्ष भिड़े, युवक का सिर फटाग्वालियर में दो युवकों पर कार रोककर तोड़फोड़, धमकी देने का आरोपग्वालियर हाईकोर्ट को धमकी भरा ई-मेल, दिलजीत कॉन्सर्ट और जलसा का जिक्रशहडोल के तालाब में डूबे चार युवक, तीन की मौत, एक गंभीरहाथरस में अज्ञात वाहन ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, युवक की मौत
Accident Breaking news कानपुर देहात

कानपुर देहात में तेज बारिश से कच्चे मकान की छत गिरी, दो बच्चों की मौत

कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र के जरसेन गांव में तेज बारिश के दौरान कच्चे मकान की छत भरभराकर गिर गई, जिससे दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। छत गिरने से परिवार के लोग मलबे में दब गए।

Google पर News Darpan को पसंदीदा स्रोत बनाएं
कानपुर देहात में तेज बारिश से कच्चे मकान की छत गिरी, दो बच्चों की मौत
Image credit: News Darpan Team

कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र के जरसेन गांव में तेज बारिश के दौरान कच्चे मकान की छत भरभराकर गिर गई, जिससे दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। छत गिरने से परिवार के लोग मलबे में दब गए।

हादसे में 7 वर्षीय बच्ची और 3 वर्षीय मासूम की मौत हो गई, जबकि उनके पिता घायल हो गए। घायल पिता को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल राहत-बचाव का काम शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर दबे लोगों को बाहर निकाला।

दो मासूमों की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। लगातार हो रही बारिश के बीच हुए इस हादसे ने गांव में मातम का माहौल बना दिया है।

रिपोर्ट शुभ त्रिवेदी ने की है।

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली

  2. 2

    नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

  3. 3

    श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद

  4. 4

    बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की

  5. 5

    नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।