हाथरस में रोडवेज बस की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो किसान घायल
हाथरस के सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे सड़क हादसे में दो किसान घायल हो गए।
हाथरस के सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे सड़क हादसे में दो किसान घायल हो गए। गांव बिलार के निकट धान से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर पलट गई।
हादसे के समय ट्रैक्टर-ट्रॉली में धान लदा था। किसान इस धान को बेचने के लिए अलीगढ़ मंडी जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार दो किसान गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों के साथी कपिल ने बताया कि वे सभी पचो गांव के रहने वाले हैं। वे ट्रैक्टर-ट्रॉली में धान लादकर अलीगढ़ मंडी जा रहे थे। इसी दौरान गांव बिलार के निकट पीछे से आई रोडवेज बस ने उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे में प्रियांशु और सोमदत्त घायल हो गए।
घटना के बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए सिकंदराराऊ स्थित ललित हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। सोमदत्त की हालत गंभीर बताई गई। इसके बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। दूसरे घायल का ललित हॉस्पिटल में उपचार किया गया।
हादसे के बाद रोडवेज बस चालक बस लेकर मौके से चला गया। बाद में अकराबाद पुलिस ने बस को पकड़ लिया। पुलिस ने बस को थाने पर खड़ा करा दिया है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है.
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
हाथरस में सड़क हादसा कैसे हुआ?
गांव बिलार के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने धान से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई।
हादसे में कौन घायल हुए?
हादसे में प्रियांशु और सोमदत्त घायल हुए। दोनों पचो गांव के रहने वाले हैं।
घायलों को कहां ले जाया गया?
दोनों घायलों को सिकंदराराऊ के ललित हॉस्पिटल ले जाया गया। सोमदत्त को बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
पुलिस ने बस चालक के खिलाफ क्या कार्रवाई की?
हादसे के बाद बस चालक बस लेकर चला गया, लेकिन अकराबाद पुलिस ने बस पकड़कर थाने में खड़ी करा दी। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
हाथरस में किन्नर गुरु मनीषा ने आरोपों को बताया बेबुनियाद, जांच की मांग
- 2
मार्विन अची का आरोप, शिवानी कुमारी ने मुंह पर कालिख लगाई
- 3
सीएम योगी ने श्रावस्ती के डॉक्टर एनएन पांडेय को भेजा प्रशंसा पत्र
- 4
शामली में पिकअप-ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत, एक युवक की मौत; चार घायल
- 5
श्रावस्ती में सुहागिनों ने रखा करवा चौथ व्रत, चांद का इंतजार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।