रक्षाबंधन पर समाज की हर बेटी को बहन जैसा सम्मान देने की अपील
भारतीय मानव कल्याण समिति के प्रबंधक डॉ टीएस पाल ने रक्षाबंधन के मौके पर समाज से अपील की है कि इस त्योहार के संदेश को सिर्फ परिवार तक सीमित न रखा जाए बल्कि इसे पूरे समाज तक पहुंचाया जाए।
भारतीय मानव कल्याण समिति के प्रबंधक डॉ टीएस पाल ने रक्षाबंधन के मौके पर समाज से अपील की है कि इस त्योहार के संदेश को सिर्फ परिवार तक सीमित न रखा जाए बल्कि इसे पूरे समाज तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के रिश्ते को प्रेम, विश्वास और जिम्मेदारी के धागे में बांधता है और यह हमारी भारतीय संस्कृति का बेहद खूबसूरत पर्व है।
डॉ पाल ने बताया कि आज जरूरत है कि हम इस पर्व को सिर्फ औपचारिकता तक सीमित न रखें बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और सद्भावना की भावना को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि हमें संकल्प लेना चाहिए कि समाज की हर बेटी को अपनी बहन जैसा सम्मान देंगे और जरूरतमंद परिवारों की मदद करेंगे। उनका कहना था कि रिश्ते सिर्फ जन्म से नहीं बनते बल्कि जिम्मेदारी निभाने से मजबूत होते हैं।
उन्होंने भारतीय समाज की वसुधैव कुटुम्बकम की भावना का जिक्र करते हुए कहा कि हमारा भाईचारा केवल अपने परिवार तक सीमित नहीं रहना चाहिए बल्कि समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। यही इस पर्व की असली भावना है। डॉ पाल ने अपील की कि इस रक्षाबंधन पर राखी के पवित्र धागे को समाज सेवा और मानवता के संकल्प से जोड़ा जाए।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश शासन में स्वतंत्र प्रभार माध्यमिक शिक्षा मंत्री श्रीमती गुलाब देवी डॉ टीएस पाल के घर पहुंचीं और उन्हें राखी बांधी। इसके साथ ही राधिका, दिविशा और प्रिशा ने अपने भाइयों राहुल, अंश, प्रयांश और आहान की कलाई पर राखी बांधी। डॉ पाल ने सभी को रक्षाबंधन के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली
- 2
नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
- 3
श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद
- 4
बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की
- 5
नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।