प्रतापगढ़ में 24 साल से फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
प्रतापगढ़ जिले की कुण्डा पुलिस ने एक पुराने आपराधिक मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रतापगढ़ जिले की कुण्डा पुलिस ने एक पुराने आपराधिक मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दिलसाद अहमद पुत्र मोहम्मद इब्राहिम (49 वर्ष), निवासी ग्राम सुजौली को उसके घर से गिरफ्तार किया और अदालत द्वारा जारी गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) का पालन करते हुए उसे नियमानुसार कोर्ट में पेश कर दिया।
यह गिरफ्तारी अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन), कक्ष संख्या 24, प्रतापगढ़ द्वारा जारी एनबीडब्ल्यू के तहत की गई। आरोपी के खिलाफ क्रिमिनल केस संख्या 4624/2021 राज्य बनाम हिसामुद्दीन और मुकदमा अपराध संख्या 118/1999 दर्ज है, जो धारा 420, 409, 467 और 468 भारतीय दंड विधान से संबंधित है।
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में जिले में वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी मुहिम के तहत कुण्डा पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनोज राय, हेड कांस्टेबल दीपक दूबे और आरक्षी कुलदीप पटेल शामिल थे।
धारा 420 धोखाधड़ी, धारा 409 आपराधिक विश्वासघात, धारा 467 जाली दस्तावेज और धारा 468 धोखाधड़ी के इरादे से जाली दस्तावेज का इस्तेमाल से जुड़ी हैं। यह गिरफ्तारी पुलिस की उस मुहिम का हिस्सा है जिसके तहत लंबे समय से फरार अभियुक्तों को पकड़ने का काम किया जा रहा है।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली
- 2
नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
- 3
श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद
- 4
बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की
- 5
नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।