प्रतापगढ़ में चोरी की बाइक बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार
प्रतापगढ़ के कुंडा पुलिस स्टेशन ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
प्रतापगढ़ के कुंडा पुलिस स्टेशन ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किये गये आरोपियों के कब्जे से चोरी की हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस बाइक को बरामद कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में अपराध और आपराधिक गतिविधियों में शामिल अभियुक्तों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत कुंडा पुलिस को यह सफलता हासिल हुई है। कुंडा पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 339/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस से जुड़े मामले में विवेक यादव, संजय यादव और विकास यादव को गिरफ्तार किया है। तीनों गिरफ्तार आरोपी महेशगंज इलाके के रहने वाले हैं।
पुलिस के मुताबिक, 09 सितंबर 2026 को ग्राम लरू निवासी शिव प्रसाद पटेल ने कुंडा थाने में तहरीर देकर बताया था कि उन्होंने 08 सितंबर को अपनी मोटरसाइकिल मनगढ़ मंदिर के स्टैंड पर खड़ी की थी। मंदिर में दर्शन करने के बाद जब वो वापस लौटे तो उन्हें अपनी बाइक मौके से गायब मिली। शिव प्रसाद पटेल की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया और चोरी की बाइक को बरामद कर लिया।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली
- 2
नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
- 3
श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद
- 4
बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की
- 5
नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।