प्रतापगढ़ में सब्जी मंडी में दुकानदार पर हमला, कान कटा
प्रतापगढ़ के कोतवाली नगर इलाके की सब्जी मंडी में एक दुकानदार पर हमले की घटना में उसका कान कटकर गिर गया।
प्रतापगढ़ के कोतवाली नगर इलाके की सब्जी मंडी में एक दुकानदार पर हमले की घटना में उसका कान कटकर गिर गया। 11 सितंबर की रात करीब 10 बजे हुई इस घटना में पीड़ित और उसके दोस्त के साथ मारपीट और चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पीड़ित मोहम्मद फैसल उर्फ अमन निवासी पल्टन बाजार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह अपने दोस्त अब्दुल कलाम के साथ सब्जी की दुकान पर बैठा था। इसी दौरान शराब के नशे में धुत्त अनस पुत्र पुत्तुन निवासी विवेक नगर, परवेज पुत्र मुन्ना जेलर निवासी सब्जी मंडी शिव मंदिर और एक अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे।
तहरीर के मुताबिक, जब फैसल ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडे से मारपीट शुरू कर दी और चाकू से हमला कर दिया। हमले में फैसल के कान पर गंभीर चोट लगी और कान का हिस्सा कटकर जमीन पर गिर गया। घायल फैसल का इलाज फिलहाल जारी है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 547/26 के तहत धारा 115(2), 352 और 118(2) बीएनएस में केस दर्ज किया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक प्रशांत दुबे को सौंपी गई है। पुलिस ने बताया कि मुकदमे की कायमी के दौरान घटना की तारीख गलत दर्ज हो गई थी, जिसके बाद तस्करा दर्ज कर सही तारीख 11 सितंबर 2026 अंकित की गई है।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली
- 2
नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
- 3
श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद
- 4
बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की
- 5
नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।