प्रतापगढ़ में सब्जी दुकान पर चाकू से हमला, एक आरोपी गिरफ्तार
प्रतापगढ़ में सब्जी की दुकान पर चाकू से हमला करने के एक गंभीर मामले में कोतवाली नगर पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है।
प्रतापगढ़ में सब्जी की दुकान पर चाकू से हमला करने के एक गंभीर मामले में कोतवाली नगर पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है।
पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी उसके घर के पास से की गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मो. अनस पुत्र करामत उर्फ पुत्तुन निवासी विवेक नगर के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक घटना 11 सितंबर की रात करीब 10 बजे हुई थी जब मोहम्मद फैसल उर्फ अमन अपनी सब्जी की दुकान पर अपने पार्टनर अब्दुल कलाम के साथ बैठा हुआ था। इसी दौरान मो. अनस पुत्र करामत उर्फ पुत्तुन, परवेज पुत्र मुन्ना जेलर और एक अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे।
आरोप है कि तीनों आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए चाकू से हमला कर दिया। हमले में फैसल का कान कट गया। इसके बाद आरोपियों ने फैसल और उसके पार्टनर के साथ मारपीट भी की।
जब शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। घायल फैसल को उपचार के लिए प्रयागराज रेफर किया गया था।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 547/26, धारा 115(2), 352 व 118(2) बीएनएस में वांछित मो. अनस को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली
- 2
नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
- 3
श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद
- 4
बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की
- 5
नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।