News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
मुजफ्फरनगर में रोहन हत्याकांड का खुलासा, मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तारश्रावस्ती के जमुनहा में भारी बारिश से जनजीवन ठप, गांवों का संपर्क कटामुजफ्फरनगर थाना ने बिना लाइसेंस दवाओं का अवैध कारोबार खुलासा किया हैश्रावस्ती में स्कूल में रील रोकने पर बवाल, इन्फ्लुएंसर पर धमकी का आरोपहमीरपुर जिला अस्पताल में डीएम का औचक निरीक्षण, सफाई पर नाराजगीमुजफ्फरनगर में छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, विरोध पर परिजनों से मारपीटअमेठी में रेलवे ट्रैक किनारे मिला 80 साल के बुजुर्ग का शवबहराइच में पुलिस मुठभेड़, गोली लगने से आरोपी घायल, साथी गिरफ्तार
Crime Breaking news मुज़फ़्फ़रनगर

मुजफ्फरनगर थाना ने बिना लाइसेंस दवाओं का अवैध कारोबार खुलासा किया है

मुजफ्फरनगर में थाना सिविल लाइन पुलिस ने बिना लाइसेंस आयुर्वेदिक दवाओं के कथित अवैध कारोबार का खुलासा किया है।

मुजफ्फरनगर थाना ने बिना लाइसेंस दवाओं का अवैध कारोबार खुलासा किया है
Image credit: News Darpan Team

मुजफ्फरनगर में थाना सिविल लाइन पुलिस ने बिना लाइसेंस आयुर्वेदिक दवाओं के कथित अवैध कारोबार का खुलासा किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इमरान कॉलोनी में छापेमारी की और कथित रूप से आयुर्वेदिक कामोत्तेजक दवाओं का निर्माण और बिक्री करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी फर्जी लेबल लगाकर इन दवाओं को बड़ी आयुर्वेदिक कंपनी का उत्पाद बताकर बेचते थे। पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी ऑनलाइन माध्यम से भी प्रचार-प्रसार करते थे और ऑर्डर लेते थे।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में सामान बरामद किया। इनमें 50 माजून की डिब्बियां, आरएमडी हर्बल कंपनी के 12 बंडल रैपर, 270 शीशियां, विभिन्न प्रकार की गोलियों के पैकेट व डिब्बियां शामिल हैं।

इसके अलावा पुलिस ने 1525 सिलिकन कंडोम, 1820 ड्रैगन कंडोम, 473 डिल्डो बेल्ट सहित तथा एक कार्टन अन्य उत्पाद भी बरामद किए हैं। मौके से एक लैपटॉप और कंप्यूटर सिस्टम भी बरामद हुआ है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद फुरकान निवासी रामपुरी, हाल इमरान कॉलोनी और शाहिद निवासी गाजियाबाद, हाल इमरान कॉलोनी के रूप में हुई है।

पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बिना डिग्री और लाइसेंस के दवाइयां तैयार करने की बात स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने ऑनलाइन माध्यम से बिक्री करने की बात भी मानी है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही उनके फॉरवर्ड-बैकवर्ड लिंक की जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस नेटवर्क से और कौन लोग जुड़े थे।

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक गजेंद्र सिंह समेत पुलिसकर्मी सुधीर, अंकित, ब्रह्मदेव और मोहित शामिल रहे।

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    बहराइच में महिला की अश्लील तस्वीरों से ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये वसूलने वाला …

  2. 2

    भाजपा ने निष्कासित नेता की सपा एंट्री पर अखिलेश यादव को घेरा

  3. 3

    बहराइच: भावुक सुसाइड नोट लिखकर की युवक ने की आत्महत्या

  4. 4

    गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले बहराइच में डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

  5. 5

    थाना रुपईडीहा क्षेत्र में शातिर अपराधियों से हुई रूपईडीहा पुलिस की मुठभेड़।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।