हाईकोर्ट: उम्र का पुख्ता सबूत नहीं आधार कार्ड, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ज्यादा भरोसेमंद
आधार कार्ड उम्र का निर्णायक प्रमाण नहीं: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ग्वालियर। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने मोटर दुर्घटना मुआवजे से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में कहा है कि आधार कार्ड को किसी
आधार कार्ड उम्र का निर्णायक प्रमाण नहीं: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट
ग्वालियर। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने मोटर दुर्घटना मुआवजे से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में कहा है कि आधार कार्ड को किसी व्यक्ति की उम्र का निर्णायक या पुख्ता प्रमाण नहीं माना जा सकता। कोर्ट के मुताबिक, आधार कार्ड मुख्य रूप से पहचान का दस्तावेज है।
हाईकोर्ट ने कहा कि उम्र का सही निर्धारण करने के लिए मेडिकल आकलन के आधार पर तैयार की गई पोस्टमार्टम रिपोर्ट ज्यादा विश्वसनीय साक्ष्य हो सकती है। कोर्ट के आदेश के बिंदु क्रमांक 11 में आधार कार्ड और उम्र तय करने के लिए उपलब्ध मेडिकल साक्ष्यों की विश्वसनीयता का उल्लेख किया गया है।
यह फैसला जस्टिस अमित सेठ की सिंगल बेंच ने सुनाया है। मामला भिंड निवासी मृतक नाबालिग हरेंद्र सिंह बघेल के माता-पिता की ओर से दायर अपील से जुड़ा था। माता-पिता ने मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण यानी MACT, भिंड के पहले दिए गए आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।
हाईकोर्ट ने MACT, भिंड के पूर्व आदेश में संशोधन करते हुए मुआवजे की राशि बढ़ा दी। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण ने पहले मृतक के परिजनों को 5 लाख 45 हजार रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया था।
मुआवजा 5.45 लाख से बढ़कर 8.25 लाख रुपये
अपील पर सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने मुआवजे की राशि बढ़ाकर 8 लाख 25 हजार 500 रुपये कर दी। इस तरह मृतक के परिजनों को पहले तय की गई रकम की तुलना में 2 लाख 80 हजार 500 रुपये ज्यादा मिलेंगे।
फैसले में हाईकोर्ट ने उम्र तय करने के लिए आधार कार्ड के इस्तेमाल और मेडिकल साक्ष्यों की विश्वसनीयता पर महत्वपूर्ण कानूनी टिप्पणी की है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि उम्र के निर्धारण के सवाल पर मेडिकल आकलन के आधार पर तैयार पोस्टमार्टम रिपोर्ट को ज्यादा विश्वसनीय साक्ष्य माना जा सकता है।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
इंदौर में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न
- 2
शिशिर कुमार सिंह बने श्रावस्ती के नए सीडीओ, शाहिद अहमद का तबादला
- 3
श्रावस्ती में जनगणना-2027 की स्वगणना शुरू, 30 नवंबर तक भरने होंगे 40 सवाल
- 4
बहराइच में पुलिस मुठभेड़, हिस्ट्रीशीटर के पैर में गोली लगी; गिरफ्तार
- 5
शामली कॉलेज में 450 छात्रों पर एक शिक्षक का दावा, पीएचसी की मांग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।