हरिद्वार में राहगीर से लूट के आरोप में 3 आरोपी गिरफ्तार
हरिद्वार पुलिस ने एकांत जगह पर राह चलते व्यक्ति से लूट की घटना का खुलासा किया है। एसएसपी नवनीत सिंह के कुशल नेतृत्व में पुलिस ने वारदात को अंजाम देकर फरार 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
हरिद्वार पुलिस ने एकांत जगह पर राह चलते व्यक्ति से लूट की घटना का खुलासा किया है। एसएसपी नवनीत सिंह के कुशल नेतृत्व में पुलिस ने वारदात को अंजाम देकर फरार 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लक्सर पुलिस ने इन आरोपियों को दबोचा।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी बड़ी रकम हाथ लगने के लालच में राह चलते लोगों को अपना शिकार बनाते थे। लूट की इस वारदात में इस्तेमाल बाइक भी पुलिस टीम ने बरामद की है। इसके अलावा लूटी गयी नगदी ₹4200/- और मोबाईल फोन भी बरामद किया गया है।
हरिद्वार पुलिस के अनुसार, इस मामले के खुलासे में मैनुअल और डिजिटल पुलिसिंग ने अहम भूमिका निभाई। इसी आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची और उनके गिरेबान तक अपने हाथ पहुंचाए।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
हाथरस में किन्नर गुरु मनीषा ने आरोपों को बताया बेबुनियाद, जांच की मांग
- 2
मार्विन अची का आरोप, शिवानी कुमारी ने मुंह पर कालिख लगाई
- 3
सीएम योगी ने श्रावस्ती के डॉक्टर एनएन पांडेय को भेजा प्रशंसा पत्र
- 4
शामली में पिकअप-ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत, एक युवक की मौत; चार घायल
- 5
श्रावस्ती में सुहागिनों ने रखा करवा चौथ व्रत, चांद का इंतजार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।