गोंडा में दुकानदार से लूट का खुलासा, कैमरे-मोबाइल बरामद, तीन गिरफ्तार
गोंडा जिले की मनकापुर पुलिस ने बस्ती के रहने वाले दुकानदार शुभम गुप्ता के साथ हुई लूट का खुलासा कर दिया है। यह लूट 14 सितंबर को मसकनवा मनकापुर रोड पर हुई थी।
गोंडा जिले की मनकापुर पुलिस ने बस्ती के रहने वाले दुकानदार शुभम गुप्ता के साथ हुई लूट का खुलासा कर दिया है। यह लूट 14 सितंबर को मसकनवा मनकापुर रोड पर हुई थी। पुलिस ने आज शनिवार देर शाम 4:30 बजे मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मनकापुर कोतवाली पुलिस ने इस मामले में बस्ती के रहने वाले मोहनलाल चौहान, करन और अभि पांडे उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से लूटा गया 2 कैमरा, तीन मोबाइल फोन और एक स्विफ्ट डिजायर कार बरामद हुई है।
गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को मनकापुर पुलिस गोंडा मेडिकल कॉलेज ले गई, जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
इस मामले में बीते 15 सितंबर को मनकापुर कोतवाली में शुभम गुप्ता ने मुकदमा दर्ज करवाया था। शुभम गुप्ता ने पुलिस को बताया था कि वह बस्ती जिले के थाना पैकोलिया अंतर्गत ग्राम देवया बक्स पाण्डेय का रहने वाला है। वह अपने साथी संदीप गुप्ता के साथ मोटरसाइकिल से करोहानाथ मंदिर मछली बाजार फोटो खींचने आया था।
शुभम गुप्ता के मुताबिक, फोटो खींचने के बाद जब वह अपने साथी संदीप गुप्ता के साथ घर बस्ती लौट रहा था, तभी मनकापुर-मसकनवा मार्ग पर मसकनवा की तरफ से एक तेज रफ्तार कार आई। कार में सवार चार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद बदमाश शुभम और उनके साथी का बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में कीमती कैमरे और उपकरण रखे थे।
मनकापुर कोतवाली पुलिस ने 15 सितंबर को ही शुभम गुप्ता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस घटना में शामिल आरोपियों की तलाश कर रही थी। अब पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मनकापुर कोतवाल तेज प्रताप सिंह ने बताया कि 14 सितंबर को ये लोग बस्ती से उनके थाना क्षेत्र में फोटो खींचने आए थे। यहां से फोटो खींचकर वापस जा रहे थे, तभी उनके साथ लूट की घटना को अंजाम दिया गया। उन्होंने बताया कि 15 सितंबर को मुकदमा दर्ज कराया गया था और आज 26 सितंबर को आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।
कोतवाल तेज प्रताप सिंह ने यह भी बताया कि पूरे प्रकरण को लेकर मनकापुर कोतवाली पुलिस द्वारा अन्य कार्रवाई की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ भी की गई है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में कुछ और जानकारियां मिली हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
गोंडा में दुकानदार से लूट कब और कहां हुई थी?
यह लूट 14 सितंबर को मनकापुर-मसकनवा रोड पर हुई थी, जब शुभम गुप्ता अपने साथी के साथ बस्ती लौट रहे थे।
पुलिस ने इस मामले में किन लोगों को गिरफ्तार किया है?
मनकापुर पुलिस ने बस्ती के मोहनलाल चौहान, करन और अभि पांडे उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के पास से क्या-क्या बरामद हुआ?
पुलिस के मुताबिक आरोपियों के पास से लूटे गए 2 कैमरे, 3 मोबाइल फोन और एक Swift Dzire कार बरामद हुई है।
लूट की शिकायत कब दर्ज कराई गई थी?
शुभम गुप्ता ने 15 सितंबर को मनकापुर कोतवाली में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई थी।
गिरफ्तार आरोपियों को अब कहां भेजा गया है?
मेडिकल जांच और कोर्ट में पेशी के बाद तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
भाजपा ने निष्कासित नेता की सपा एंट्री पर अखिलेश यादव को घेरा
- 2
बहराइच: भावुक सुसाइड नोट लिखकर की युवक ने की आत्महत्या
- 3
गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले बहराइच में डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
- 4
थाना रुपईडीहा क्षेत्र में शातिर अपराधियों से हुई रूपईडीहा पुलिस की मुठभेड़।
- 5
बहराइच में पुलिस मुठभेड़, गोली लगने से आरोपी घायल, साथी गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।