मुख्य सामग्री पर जाएं
News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
ग्वालियर में 1500 पेटी शराब से भरा ट्रक थाने की दीवार तोड़ घुसामध्यप्रदेश में आउटसोर्स पद खत्म करने की तैयारी, चार लाख पर संकटवसुंधरा चौकी धमाके की जिम्मेदारी का दावा, ऑडियो एआई से तैयारहापुड़ में फायरिंग और दबंगई के आरोप में 4 गिरफ्तार, मॉडिफाइड थार सीजहाथरस में आरोप, विवाद सुलझाने पहुंचे मुनीष से मारपीट, गंभीर घायलहाथरस में एफआईआर को लेकर दो पक्ष भिड़े, भाई-बहन घायलकिशनगंज ओवरब्रिज पर कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस से तीखी झड़पवसूली के आरोप में भोपाल अखबार दफ्तर पर छापा, महिला समेत 5 हिरासत में
Uttar Pradesh Breaking news कानपुर देहात

कानपुर देहात में पुलिस सिपाही ने पुलिस ऑफिस की छत से लगाई छलांग

कानपुर देहात में गुरुवार को पुलिस ऑफिस की छत से एक सिपाही ने छलांग लगा दी, जिसके बाद पूरे दफ्तर में हड़कंप मच गया।

Google पर News Darpan को पसंदीदा स्रोत बनाएं
कानपुर देहात में पुलिस सिपाही ने पुलिस ऑफिस की छत से लगाई छलांग
Image credit: News Darpan Team

कानपुर देहात में गुरुवार को पुलिस ऑफिस की छत से एक सिपाही ने छलांग लगा दी, जिसके बाद पूरे दफ्तर में हड़कंप मच गया। पुलिस लाइन में तैनात सिपाही अंकित देशवाल को गंभीर हालत में ई-रिक्शा से तीन किलोमीटर दूर मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक उसके एक हाथ और एक पैर में फ्रैक्चर आया है और एक्स-रे व सीटी स्कैन भी कराया गया है।

घटना से करीब 16 घंटे पहले अंकित ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट डाली थी, जिसमें उसने लिखा था, "आप लोग सुसाइड करने पर मजबूर कर रहे हैं, अरे अधिकारी तो न्याय दिलाते हैं न।" इस पोस्ट में उसने कानपुर देहात पुलिस समेत कई अधिकारियों को भी टैग किया था। यह पोस्ट अब पूरे मामले को सवालों के घेरे में ले आई है।

फिरोजाबाद के रहने वाले अंकित की बहन कुछ साल पहले लापता हो गई थी और इस मामले में वहां एफआईआर भी दर्ज है। अंकित का आरोप है कि पुलिस ने इस केस में सही से काम नहीं किया और उसकी बहन के नाम की करीब एक लाख रुपये की एफडी भी निकाल ली गई। इसी मुद्दे को लेकर वह लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट करता रहा और पुलिस पर सवाल उठाता रहा, जिसकी वजह से उसे कई बार लाइन हाजिर भी किया गया।

कानपुर देहात के एएसपी आलोक प्रसाद का कहना है कि अंकित छत से झांक रहा था और इसी दौरान नीचे गिर गया। हालांकि, एएसपी ने यह भी बताया कि कुछ दिन पहले अंकित ने पुलिस लाइन में फांसी लगाने की कोशिश भी की थी, जिसके बाद उन्होंने खुद मौके पर पहुंचकर उसे समझाया था। फिलहाल यह मामला फिरोजाबाद की अदालत में चल रहा है और अंकित के बयान के मुताबिक उसने खुद ही छत से छलांग लगाई है। मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और पुलिस जांच जारी है।

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    इंदौर में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

  2. 2

    शिशिर कुमार सिंह बने श्रावस्ती के नए सीडीओ, शाहिद अहमद का तबादला

  3. 3

    श्रावस्ती में जनगणना-2027 की स्वगणना शुरू, 30 नवंबर तक भरने होंगे 40 सवाल

  4. 4

    बहराइच में पुलिस मुठभेड़, हिस्ट्रीशीटर के पैर में गोली लगी; गिरफ्तार

  5. 5

    शामली कॉलेज में 450 छात्रों पर एक शिक्षक का दावा, पीएचसी की मांग

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।