गोंडा में नौकरी के नाम पर 10 लाख की ठगी, दो आरोपी फरार
गोंडा के पटेल नगर निवासी रियाज अहमद सिद्दीकी ने नौकरी के नाम पर 10 लाख 25 हजार रुपये की ठगी की शिकायत दर्ज करवाई है।
गोंडा के पटेल नगर निवासी रियाज अहमद सिद्दीकी ने नौकरी के नाम पर 10 लाख 25 हजार रुपये की ठगी की शिकायत दर्ज करवाई है। आरोप है कि करण वर्मा और अनूप कुमार पांडेय नाम के दो आरोपियों ने उसके परिवार के सदस्यों को सरकारी विभागों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर यह रकम ऐंठ ली।
रियाज अहमद ने बताया कि आरोपियों ने उसके भाइयों को स्वास्थ्य विभाग और जल निगम में नौकरी दिलाने का लालच दिया। इसके साथ ही उसकी बहन को शिक्षा विभाग में नौकरी दिलाने का वादा किया गया। अलग-अलग तारीखों में आरोपियों ने परिवार से कुल 10 लाख 25 हजार रुपये लिए।
पीड़ित का कहना है कि जब उसे नौकरी से जुड़े दस्तावेज मिले तो वे फर्जी निकले। जब रियाज ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने उसे धमकी दी। बाद में दोनों आरोपियों ने 4 लाख 2 हजार 500 रुपये लौटा दिए, लेकिन अभी भी 6 लाख 22 हजार 500 रुपये बाकी हैं।
कोतवाली नगर पुलिस ने करण वर्मा और अनूप कुमार पांडेय दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि अब तक दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। रियाज अहमद सिद्दीकी ने आरोप लगाया है कि पुलिस की साठगांठ के चलते आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली
- 2
नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
- 3
श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद
- 4
बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की
- 5
नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।