डीएम के औचक निरीक्षण में स्कूल की बदहाली उजागर, सुधार के आदेश
हमीरपुर के कन्या प्राथमिक विद्यालय पौथिया में अव्यवस्थाएं मिलीं हमीरपुर में जिलाधिकारी अशोक कुमार ने कन्या प्राथमिक विद्यालय पौथिया का औचक निरीक्षण किया।
हमीरपुर के कन्या प्राथमिक विद्यालय पौथिया में अव्यवस्थाएं मिलीं
हमीरपुर में जिलाधिकारी अशोक कुमार ने कन्या प्राथमिक विद्यालय पौथिया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में शैक्षिक गुणवत्ता और व्यवस्थाओं की बदहाली पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई।
विद्यालय परिसर में गंदगी मिली। शौचालय बंद था और RO सिस्टम खराब मिला। रसोई का दरवाजा टूटा हुआ था। स्टोर रूम में भी भारी गंदगी मिली।
दिव्यांग शौचालय में रैंप नहीं बना था। विद्यालय का ओपन जिम भी बदहाल मिला। जिलाधिकारी अशोक कुमार ने बच्चों से संवाद किया और उनसे पढ़ाई से जुड़े सवाल पूछे।
उन्होंने BSA मुकेश खरवार को विद्यालय की सभी कमियों को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी परिषदीय विद्यालयों में सुविधाएं दुरुस्त करने के आदेश दिए गए। लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
हाथरस में किन्नर गुरु मनीषा ने आरोपों को बताया बेबुनियाद, जांच की मांग
- 2
मार्विन अची का आरोप, शिवानी कुमारी ने मुंह पर कालिख लगाई
- 3
सीएम योगी ने श्रावस्ती के डॉक्टर एनएन पांडेय को भेजा प्रशंसा पत्र
- 4
शामली में पिकअप-ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत, एक युवक की मौत; चार घायल
- 5
श्रावस्ती में सुहागिनों ने रखा करवा चौथ व्रत, चांद का इंतजार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।