हमीरपुर जिला अस्पताल में डीएम का औचक निरीक्षण, सफाई पर नाराजगी
हमीरपुर में जिलाधिकारी अशोक कुमार ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुरुष और महिला जिला अस्पताल का जायजा लिया और अस्पताल की व्यवस्थाओं को करीब से देखा।
हमीरपुर में जिलाधिकारी अशोक कुमार ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुरुष और महिला जिला अस्पताल का जायजा लिया और अस्पताल की व्यवस्थाओं को करीब से देखा।
जिलाधिकारी ने इमरजेंसी, भर्ती वार्ड, ब्लड बैंक, दवाखाना और डायलिसिस सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम वार्ड बॉय की कमी और साफ-सफाई की व्यवस्था को लेकर नाराज दिखे।
सर्जन डॉक्टर की कमी के मामले में जिलाधिकारी अशोक कुमार ने शासन को पत्र लिखने का आश्वासन दिया। उन्होंने डॉक्टरों को साफ हिदायत दी कि मरीजों को बाहर से दवाएं न लिखी जाएं।
डीएम ने अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार करने और मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के निर्देश भी दिए।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली
- 2
नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
- 3
श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद
- 4
बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की
- 5
नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।