मुख्य सामग्री पर जाएं
News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
नासिक में ज्वेलर्स दुकान में ग्राहक बनकर आए चोर, लाखों के गहने चोरीदीपावली के बाद ग्वालियर का एक्यूआई 650 पार, दुनिया में 9वें नंबर परसिंगरौली में कच्चा मकान ढहा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौतगुजैनी में नशेबाजी को लेकर दो पक्ष भिड़े, युवक का सिर फटाग्वालियर में दो युवकों पर कार रोककर तोड़फोड़, धमकी देने का आरोपग्वालियर हाईकोर्ट को धमकी भरा ई-मेल, दिलजीत कॉन्सर्ट और जलसा का जिक्रशहडोल के तालाब में डूबे चार युवक, तीन की मौत, एक गंभीरहाथरस में अज्ञात वाहन ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, युवक की मौत
Religious Press note गाज़ियाबाद

गाजियाबाद के दूधेश्वरनाथ मंदिर में गणेश महोत्सव का भव्य विसर्जन आज

गाजियाबाद के श्री दूधेश्वरनाथ मंदिर में गणेश महोत्सव के तीसरे दिन सहस्रनाम पूजन, आज निकलेगी भव्य विसर्जन शोभायात्रा गाजियाबाद के सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में चल रहे भव्य श्री

Google पर News Darpan को पसंदीदा स्रोत बनाएं
गाजियाबाद के दूधेश्वरनाथ मंदिर में गणेश महोत्सव का भव्य विसर्जन आज
Image credit: News Darpan Team

गाजियाबाद के सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में चल रहे भव्य श्री दूधेश्वर गणपति लड्डू महोत्सव के तीसरे दिन भगवान श्री गणेश का विशेष सहस्रनाम पूजन संपन्न हुआ। मंदिर के पीठाधीश्वर एवं दिल्ली संत महामंडल के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि जी महाराज की अध्यक्षता में यह विशेष पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई।

दूधेश्वर वेद विद्यापीठ के आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य भगवान श्री गणेश का विधिवत अभिषेक किया। गणपति सहस्रनाम पूजन के दौरान भगवान श्री गणेश के 1000 पवित्र नामों का उच्चारण करते हुए प्रत्येक नाम के साथ लड्डू एवं दूर्वा अर्पित की गई। इस विशेष पूजन के पश्चात भगवान श्री गणेश का दिव्य शृंगार किया गया और महाआरती की गई। इसके बाद उपस्थित भक्तों एवं श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया।

इस पावन अवसर पर दिल्ली संत महामंडल के कई वरिष्ठ संतों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को गरिमामय बनाया। इनमें दिल्ली संत महामंडल के महामंत्री महामंडलेश्वर नवल किशोर दास जी महाराज, सचिव महंत कंचन गिरि जी महाराज, महंत धीरेंद्र पुरी जी महाराज, कोषाध्यक्ष एवं लंबे हनुमान मंदिर करोल बाग के महंत रमन गिरि जी महाराज, कोतवाल मंगल दास जी महाराज, प्राचीन देवी मंदिर गाजियाबाद के श्रीमहंत गिरिशानंद गिरि जी महाराज, महंत महेश दास जी महाराज जो बाबा लाल मंदिर गाजियाबाद से जुड़े हैं, तथा ज्योतिष भवन अयोध्या के राकेश तिवारी जी सहित अनेक संत-महात्मा शामिल हुए। सभी संतों ने भगवान श्री गणेश का पूजन कर लोकमंगल की कामना की।

विशेष पूजन को दूधेश्वर वेद विद्यापीठ के विद्वान आचार्यों ने पूरे विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया। इनमें दूधेश्वर वेद विद्यापीठ के सचिव आचार्य लक्ष्मीकांत जी, आचार्य नित्यानंद जी, आचार्य रोहित त्रिपाठी जी, आचार्य दीपक सिंह जी एवं आचार्य अजय दाधीच जी सहित अन्य विद्वान आचार्यों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

महोत्सव के आयोजन एवं संपूर्ण प्रबंधन में दूधेश्वर विकास समिति के अध्यक्ष, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं उद्योगपति श्री अनुज धर्म गर्ग जी की विशेष भूमिका रही है। कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से सुचारु रूप से संचालित की जा रही हैं। महोत्सव की संपूर्ण व्यवस्था एवं प्रबंधन श्रीमहंत गौरी गिरि और दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मंदिर समिति द्वारा किया जा रहा है।

आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति के सभी पदाधिकारियों, आचार्यों, कर्मचारियों एवं सेवाभावी कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। व्यवस्थाओं में श्री विजय मित्तल जी एवं सिंगर सेवा समिति ने भी विशेष सहयोग प्रदान किया है।

श्रीमहंत नारायण गिरि जी महाराज ने कहा कि भगवान श्री गणेश की आराधना से जीवन के सभी विघ्न दूर होते हैं तथा भक्तों को सुख, समृद्धि, सद्बुद्धि एवं मंगल की प्राप्ति होती है।

महोत्सव के समापन के अवसर पर श्री दूधेश्वरनाथ मंदिर से भगवान श्री गणेश की भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस शोभायात्रा में रंग बिरंगी झांकियां शामिल होंगी और श्रद्धालुओं एवं भक्तों की बड़ी संख्या में सहभागिता रहेगी।

गणपति बप्पा मोरया! मंगलमूर्ति मोरया!

यह जानकारी मीडिया प्रभारी पिंटू सुथार ने सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश की ओर से दी।

#ghaziabad#temple#गणेश पूजा#सहस्रनाम पूजन

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली

  2. 2

    नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

  3. 3

    श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद

  4. 4

    बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की

  5. 5

    नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।